Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo T5x 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Motorola Edge 60 Fusion 5G और Realme 14T 5G से हो रही है।
Photo Credit: Vivo/Realme /Motorola
Vivo T5x 5G vs Realme 14T 5G vs Motorola Edge 60 Fusion 5G
Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo T5x 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Motorola Edge 60 Fusion 5G और Realme 14T 5G से हो रही है। Vivo T5x 5G ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर से लैस है। वहीं Motorola Edge 60 Fusion 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Realme 14T 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Vivo T5x 5G, Motorola Edge 60 Fusion 5G और Vivo T4 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत
Vivo T5x 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। वहीं Motorola Edge 60 Fusion 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। जबकि Realme 14T 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।
डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Vivo T5x 5G में 6.76 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं Motorola Edge 60 Fusion 5G में 6.7 इंच की 1.5K कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1220 x 2712 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Realme 14T 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स हाई ब्राइटनेस और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
प्रोसेसर
Vivo T5x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर मिलता है। वहीं Motorola Edge 60 Fusion 5G में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Realme 14T 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Vivo T5x 5G में एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। वहीं Motorola Edge 60 Fusion 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Hello UI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जबकि Realme 14T 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6 पर काम करता है।
बैटरी बैकअप
Vivo T5x 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Motorola Edge 60 Fusion 5G में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W वायर्ड टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Realme 14T 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप
Vivo T5x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Motorola Edge 60 Fusion 5G के रियर में f/1.8 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Realme 14T 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का ओमनीविजन प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। इसमें वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
डाइमेंशन
Vivo T5x 5G की लंबाई 166.64 मिमी, चौड़ाई 78.43 मिमी, मोटाई 8.39 मिमी और वजन 219 ग्राम है। वहीं Motorola Edge 60 Fusion 5G की लंबाई 161 मिमी, चौड़ाई 73 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 180 ग्राम है। जबकि Realme 14T 5G की लंबाई 163.15, चौड़ाई 75.65, मोटाई 7.97 मिमी और वजन 196 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!