Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर L40 Ultra AE और D20 Ultra, जानें कीमत

Dreame ने भारत में L40 Ultra AE और D20 Ultra रोबोटिक वैक्यूम लॉन्च किए हैं। इनमें स्मार्ट नेविगेशन, हाई सक्शन और ऑटो क्लीनिंग फीचर्स मिलते हैं।

Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर L40 Ultra AE और D20 Ultra, जानें कीमत

Photo Credit: Dreame Technology

Dreame L40 Ultra AE और D20 Ultra रोबोट वैक्यूम भारत में लॉन्च

ख़ास बातें
  • Dreame के दो रोबोट वैक्यूम भारत में स्मार्ट क्लीनिंग फीचर्स के साथ लॉन्च
  • L40 Ultra AE में 19,000Pa और D20 Ultra में 13,000Pa सक्शन पावर
  • ऑटो डस्ट कलेक्शन और स्मार्ट नेविगेशन से आसान घर की सफाई
विज्ञापन

Dreame Technology ने भारत में अपने नए रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर Dreame L40 Ultra AE और Dreame D20 Ultra लॉन्च कर दिए हैं। ये डिवाइस ऑटोमैटिक क्लीनिंग के लिए डिजाइन किए गए हैं, जिनमें स्मार्ट नेविगेशन, ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस और अलग-अलग फ्लोर टाइप के हिसाब से क्लीनिंग मोड मिलता है। कंपनी के मुताबिक ये वैक्यूम क्लीनर बिना ज्यादा मैन्युअल इंटरवेंशन के घर के कोनों, किनारों और फर्नीचर के नीचे तक सफाई कर सकते हैं।

Dreame L40 Ultra AE की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है, जबकि Dreame D20 Ultra की कीमत 39,999 रुपये है। ये दोनों रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर Amazon इंडिया और चुनिंदा Croma स्टोर्स पर आज से उपलब्ध हैं। कंपनी के मुताबिक इन पर 1 साल की वारंटी दी जा रही है।

Dreame L40 Ultra AE specifications

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें, तो Dreame L40 Ultra AE में 19,000Pa सक्शन पावर दी गई है, जो डीप क्लिनिंग के लिए डिजाइन की गई है। इसमें TriCut Brush 3.0 मिलता है, जो बाल और डस्ट को बिना उलझे साफ करने में मदद करता है।

इसके अलावा MopExtend और RoboSwing जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो कोनों और किनारों तक सफाई पहुंचाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। यह डिवाइस 3DAdapt स्मार्ट नेविगेशन और ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस के साथ आता है। साथ ही इसमें PowerDock मिलता है, जिसमें ऑटो डस्ट कलेक्शन, पानी भरना, मॉप ड्राई करना और 75 डिग्री तक गर्म पानी से मॉप क्लीनिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Dreame D20 Ultra specifications

Dreame D20 Ultra को वैक्यूम और मॉप दोनों के कॉम्बिनेशन के साथ पेश किया गया है। इसमें 13,000Pa सक्शन पावर मिलती है और यह कारपेट को पहचानकर अपने आप क्लीनिंग मोड बदल सकता है। इसमें DuoScrub 2-in-1 सिस्टम दिया गया है, जिसमें ड्यूल रोटरी मॉप्स के जरिए दाग हटाने में मदद मिलती है।

इसके अलावा RoboSwing एज क्लीनिंग और Pathfinder स्मार्ट नेविगेशन फीचर भी मिलता है, जिससे यह घर के अलग-अलग हिस्सों को मैप करके सफाई करता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 5200mAh बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 250 मिनट तक रनटाइम दे सकती है। साथ ही इसमें 100 दिनों तक हैंड्स-फ्री डस्ट कलेक्शन का सपोर्ट भी दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »