• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ultraviolette के Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर को जोरदार रिस्पॉन्स, 20,000 से ज्यादा बुकिंग

Ultraviolette के Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर को जोरदार रिस्पॉन्स, 20,000 से ज्यादा बुकिंग

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7 इंच की TFT टचस्क्रीन, बिल्ट-इन नेविगेशन और राइड एनालिटिक्स जैसे फीचर्स हैं। इसमें 34 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है

Ultraviolette के Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर को जोरदार रिस्पॉन्स, 20,000 से ज्यादा बुकिंग

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 2.9 सेकेंड्स में 0 से 80 kmph की स्पीड पर पहुंच सकता है

ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए दो दिन में 20,000 से ज्यादा बुकिंग मिली हैं
  • Tesseract का डिजाइन कॉम्बैट हेलिकॉप्टर से प्रेरित है
  • इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 260 किलोमीटर की है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Ultraviolette Automotive के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Tesseract को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए दो दिन में 20,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिली हैं। कंपनी ने बताया था कि इसकी शुरुआती 10,000 बुकिंग्स के लिए 1.2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का विशेष प्राइस होगा। इस पेशकश को बढ़ाकर शुरुआती 50,000 बुकिंग्स तक कर दिया गया है। 

Tesseract का डिजाइन कॉम्बैट हेलिकॉप्टर से प्रेरित है। इसमें शार्प लाइंस के साथ एक एप्रन और DRL के साथ ट्विन हेडलैम्प सेटअप है। इसकी साइड्स पर लाइंस टेल लैम्प पर समाप्त होती हैं। यह चार कलर्स - Desert Sand, Sonic Pink, Solar White और Stealth Black में उपलब्ध है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7 इंच की TFT टचस्क्रीन, बिल्ट-इन नेविगेशन और राइड एनालिटिक्स जैसे फीचर्स हैं। इसमें 34 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है। 

इसमें सेफ्टी को बढ़ाने के लिए फ्रंट और रियर में RADAR टेक्नोलॉजी, कोलिजन एवॉइडेंस सिस्टम, लेन चेंज असिस्टेंस और इंटीग्रेटेड डैशकैम दिए गए हैं। Tesseract की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 260 किलोमीटर की है। इसमें 6  kWh की बैटरी दी गई है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 20 hp की पावर देती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 2.9 सेकेंड्स में 0 से 80 kmph की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड 125 kmph की है। Ultraviolette के को-फाउंडर, Narayan Subramaniam ने कहा, " Tesseract को मिले रिस्पॉन्स से हम उत्साहित हैं। यह Ultraviolette के विजन और मोबिलिटी के भविष्य के लिए कस्टमर्स के विश्वास का प्रमाण है।" 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ Ultraviolette ने अपनी पहली डुअल-पर्पज इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Shockwave को भी पेश किया था। यह लाइट-वेट प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के पहले हजार कस्टमर्स के लिए शुरुआती प्राइस लगभग 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसमें हाई-बिक और वर्टिकल तौर पर स्टैक्ड हेडलैम्प डुअल-प्रोजेक्टर LED लाइट्स के साथ है। Shockwave में आमतौर पर रैली बाइक्स पर दिखने वाली हाई हैंडलबार भी है। इसकी सीट स्लिम टेल सेक्शन के साथ आसानी से मर्ज होती है। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल दो पेंट ऑप्शन - इलेक्ट्रिक येलो के साथ ब्लैक और व्हाइट के साथ रेड में उपलब्ध है। Shockwave की सिंगल चार्ज में IDC रेंज लगभग 165 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की अधिकतम स्पीड 120 kmph की है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »