Speed

Speed - ख़बरें

  • Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
    टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के पोर्टफोलियो में Tiago EV, Punch EV, Nexon EV और Sierra EV जैसे मॉडल शामिल हैं। कंपनी की Punch EV ने इस मार्केट में एक महीने में 5,000 यूनिट्स से अधिक की बिक्री वाला पहला EV बनी है। पिछले महीने Mahindra & Mahindra ने इलेक्ट्रिक SUVs की 8,472 यूनिट्स बेची हैं।
  • Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
    भारत में इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च की गई e Vitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसका 49 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 144 bhp की अधिकतम पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है, जबकि 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 174 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क दे सकता है। इसके 49 kWh के बैटरी पैक वाले वर्जन की रेंज लगभग 440 किलोमीटर और 61 kWh की लगभग 543 किलोमीटर की है।
  • Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
    Wobble Speed 5G के लिए रेड कलर का विकल्प होगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन का भी खुलासा किया है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल और सर्कुलर रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Wobble Speed 5G में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं।
  • Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 7 kWh और 11 kWh के दो बैटरी पैक में उपलब्ध कराया गया है। इसके 11 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की IDC रेंज लगभग 343 किलोमीटर की है। इसकी मोटर लगभग 40 bhp की पावर और लगभग 550 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। Ultraviolette का दावा है कि X-47 Venom सिर्फ 2.7 सेकेंड्स में 0-60 kmph की स्पीड पकड़ सकती है।
  • Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
    जापान NCAP में इस इलेक्ट्रिक SUV के एक्सिडेंट से बचाव के सिस्टम्स, टकराव से बचाव और ऑटोमैटिक इमरजेंसी एक्सिडेंट रिपोर्टिंग में परफॉर्मेंस के आधार पर 4-स्टार दिए गए हैं। कोलिजन असेसमेंट के फ्रंटल इम्पैक्ट टेस्ट में e-Vitara को ड्राइवर प्रोटेक्शन में 5 में से 5 लेवल मिला है। हालांकि, इसे समान टेस्ट में रियर-सीट प्रोटेक्शन में लेवल 4 दिया गया है।
  • MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
    Windsor EV के Indulge एडिशन का प्राइस लगभग 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक SUV को शैडो गैल्ड कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसमें रियर क्वार्टर ग्लास पर 'Indulge' बैज लगा है। इस इलेक्ट्रिक SUV में रियर सनशेड, फ्रंट ग्रिल्स के लिए क्रोम असेंट्स, बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर्स और लेदर के कवर हैं।
  • Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
    इस इलेक्ट्रिक SUV के साथ मर्सिडीज बेंज की नई EV टेक्नोलॉजी को देश में लाया जा सकता है। इसमें हाई कैपेसिटी वाली बैटरी, फास्ट चार्जिंग की कैपेबिलिटी और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स शामिल होंगे। Electric GLC के इंटरनेशनल वर्जन में 94 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV की WLTP रेंज 700 किलोमीटर से अधिक की है।
  • इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
    इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स के सेगमेंट में टाटा मोटर्स ने सितंबर में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। पिछले महीने Tata Motors ने 1,275 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी की सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर यह लगभग 103 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इस सेगमेंट में Euler Motors का 1,064 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान है।
  • दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
    Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, पांच अक्टूबर को मस्क की नेटवर्थ बढ़कर 1.04 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गई। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के मंत्रिमंडल में शामिल रह चुके मस्क की Tesla और रॉकेट कंपनी SpaceX में हिस्सेदारी की वैल्यू बढ़ने से उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। इस महीने की शुरुआत से SpaceX के शेयर में लगभग 13 प्रतिशत और Tesla के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
  • भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
    टेस्ला को बड़े शहरों से अधिक डिमांड मिल रही है। इन शहरों में बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं। भारत में टेस्ला ने पिछले वर्ष जुलाई में अपना बिजनेस शुरू किया था। हालांकि, कंपनी की सेल्स अनुमान से काफी कम रही है। इसके पीछे बड़ा कारण इम्पोर्ट ड्यूटी अधिक होने से इसके EVs के महंगे प्राइसेज हैं। देश में पिछले वर्ष कंपनी ने 226 यूनिट्स की बिक्री की थी।
  • इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
    इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में Tata Motors का 14,792 यूनिट्स की सेल्स के साथ पहला रैंक बरकरार है। इस मार्केट में Mahindra & Mahindra ने 7,782 यूनिट्स की सेल्स के साथ दूसरा और MG Motor (5,242 यूनिट्स) ने तीसरा स्थान हासिल किया है। टाटा मोटर्स की Punch EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
  • इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
    सितंबर में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric की बिक्री सबसे अधिक रही है। पिछले महीने Oben Electric ने 1,417 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स बेची हैं। यह इस कंपनी की सबसे अधिक मासिक बिक्री है। Oben Electric ने बिक्री में बढ़ोतरी में Rorr Evo का बड़ा योगदान बताया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की मजबूत डिमांड से कंपनी की कुल मैन्युफैक्चरिंग ने भी सितंबर में 10,000 यूनिट्स को पार किया था।
  • Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
    महिंद्रा एंड महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स एक लाख यूनिट्स से ज्यादा हो गई है। महिंद्रा की इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले SUV के सेगमेंट में भी मजबूत पोजिशन है। अगस्त में महिंद्रा की XEV 9S की बिक्री सबसे अधिक रही है। इस इलेक्ट्रिक SUV ने Tata Motors की Punch EV को पीछे छोड़ा है। Mahindra XEV 9s की सिंगल चार्ज में 679 किलोमीटर तक की रेंज है।
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
    सितंबर में इस मार्केट में TVS Motor की हिस्सेदारी 26.3 प्रतिशत रही है। दूसरे स्थान पर Bajaj Auto लगभग 23.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ है। इस मार्केट में Ather Energy (14.7 प्रतिशत) का तीसरा और Hero MotoCorp (11.7 प्रतिशत) का चौथा स्थान है। पिछले कुछ महीनों पेट्रोल का प्राइस बढ़ने और नए लॉन्च से इस मार्केट में बिक्री बढ़ाने में सहायता मिली है।
  • Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
    Cayenne Electric में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जिसमें 14.5 इंच सेंट्रल टचस्क्रीन और वैकल्पिक 14.9 इंच पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है। इस इलेक्ट्रिक SUV में कंपनी का E-Performance पावरट्रेन दिया गया है, जिसमें फ्रंट और रियर एक्सेल पर इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ 113 kWh की परफॉर्मेंस बैटरी है। इसमें 4-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरैमिक सनरूफ और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स हैं।

Speed - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »