• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ultraviolette ने लॉन्च की Shockwave इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, फीचर्स

Ultraviolette ने लॉन्च की Shockwave इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 120 kmph की है। यह 2.9 सेकेंड्स में 0 से 60 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है

Ultraviolette ने लॉन्च की Shockwave इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का स्लिम डिजाइन है

ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का स्लिम डिजाइन है
  • यह 2.9 सेकेंड्स में 0 से 60 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है
  • यह दो पेंट ऑप्शन में उपलब्ध है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में शामिल Ultraviolette ने अपनी पहली डुअल-पर्पज इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Shockwave को लॉन्च किया है। यह लाइट-वेट प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के पहले हजार कस्टमर्स के लिए शुरुआती प्राइस लगभग 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके साथ ही कंपनी ने Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी लॉन्च किया है। 

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का स्लिम डिजाइन है। इसमें हाई-बिक और वर्टिकल तौर पर स्टैक्ड हेडलैम्प डुअल-प्रोजेक्टर LED लाइट्स के साथ है। Shockwave में आमतौर पर रैली बाइक्स पर दिखने वाली हाई हैंडलबार भी है। इसकी सीट स्लिम टेल सेक्शन के साथ आसानी से मर्ज होती है। इसमें बेहतर ऑफ-रोड हैंडलिंग  के लिए हैंडलबार भी दी गई है। यह दो पेंट ऑप्शन - इलेक्ट्रिक येलो के साथ ब्लैक और व्हाइट के साथ रेड में उपलब्ध है। 

Ultraviolette की Shockwave की सिंगल चार्ज में IDC रेंज लगभग 165 किलोमीटर की है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का आउटपुट 14  hp की पावर का है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 120 kmph की है। यह 2.9 सेकेंड्स में 0 से 60 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। पिछले वर्ष कंपनी ने  F77 Mach 2 इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक को पेश किया था। Mac 2 को F77 के अपग्रेड के रूप में लाया गया था। इसमें ज्यादा पावर और बेहतर रेंज मिलती है। इसमें कुछ नए फीचर्स को भी जोड़ा गया है। Ultraviolette F77 Mach 2 को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया था। F77 Mach को लाइटिंग ब्लू, एस्टेरॉयड ग्रे, टर्बो रेड, आफ्टरबर्नर येलो, स्टेल्थ ग्रे, कॉस्मिक ब्लैक, प्लाज्मा रेड, सुपरसॉनिक सिल्वर और स्टेलर व्हाइट कलर्स में उपलब्ध कराया गया था। 

इस सेगमेंट में Ultraviolette को हाल ही में लॉन्च की गई Ola Electric की Roadster X और Roadster X+ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स से टक्कर मिल सकती है। Roadster X को तीन वेरिएंट्स - 2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh में लाया गया है। कंपनी ने बताया है कि इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के 2.5 kWh के वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 140 किलोमीटर, 3.5 kWh की लगभग 196 किलोमीटर और 4.5 kWh वेरिएंट की लगभग 252 किलोमीटर की है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इसमें ओला इलेक्ट्रिक की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »