Tata Motors ने लॉन्च किया Harrier EV का Stealth Edition, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Harrier.ev के Stealth Edition का एक्सटीरियर मैटे स्टेल्थ ब्लैक पेंट स्कीम के साथ है। हालांकि, इसका डिजाइन इस इलेक्ट्रिक SUV के स्टैंडर्ड वर्जन के समान है

Tata Motors ने लॉन्च किया Harrier EV का Stealth Edition, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इसे चार वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है

ख़ास बातें
  • Harrier EV के नए एडिशन में 75 kWh की बैटरी दी गई है
  • इसका शुरुआती प्राइस 28.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 620 किलोमीटर से अधिक होने का दावा किया गया है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors ने Harrier इलेक्ट्रिक का Stealth Edition लॉन्च किया है। Harrier EV के नए एडिशन में 75 kWh की बैटरी दी गई है। इसका शुरुआती प्राइस 28.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसे चार वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में टाटा मोटर्स की सबसे अधिक हिस्सेदारी है।   
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Harrier.ev के Stealth Edition का एक्सटीरियर मैटे स्टेल्थ ब्लैक पेंट स्कीम के साथ है। हालांकि, इसका डिजाइन इस इलेक्ट्रिक SUV के स्टैंडर्ड वर्जन के समान है लेकिन इसके एलॉय व्हील्स में कुछ बदलाव किया गया है। इसके इंटीरियर में Carbon Noir लेदरेट सीट्स और एक इंटीरियर थीम दी गई है। इसे Empowered 75 Stealth, Empowered 75 Stealth ACFC, Empowered 75 QWD Stealth और Empowered 75 QWD Stealth ACFC वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV के Empowered 75 Stealth वेरिएंट का प्राइस 28.24 लाख रुपये, Empowered 75 Stealth ACFC का 28.73 लाख रुपये, Empowered 75 QWD Stealth का 29.74 लाख रुपये और Empowered 75 QWD Stealth ACFC का 30.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। Harrier.ev में 75 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। यह RWD और QWD कन्फिग्रेशंस के साथ है। इसका RWD वर्जन 235 bhp की पावर और 315 Nm का टॉर्क और QWD वर्जन 391 bhp की पावर और 504 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 620 किलोमीटर से अधिक की है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 14.5 इंच Samsung Neo QLED इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। इसमें Dolby Atmos के साथ JBL Black 10-स्पीकर सिस्टम दिया गया है। 

इसके सिक्योरिटी से जुड़े फीचर्स में ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ 540 डिग्री कैमरा व्यू, 128 GBबिल्ट-इन डैशकैम शामिल हैं। इसके अलावा सात एयरबैग्स और EBD के साथ ABS दिया गया है। इसमें ऑटो पार्क असिस्ट और समन मोड जैसे फीचर्स से आसानी से पार्किंग की जा सकती है। यह स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और NFC कार्ड के जरिए एक्सेस की जा सकने वाली एक डिजिटल की को भी सपोर्ट करती है। इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वॉयस-असिस्टेड पैनोरैमिक सनरूफ, फ्रंट वेटिलेटेड सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। Harrier EV में एक अलग फीचर Transparent Mode का है। यह ड्राइविंग करते हुए SUV के नीचे के रास्ते की स्थिति को सेंट्रल स्क्रीन पर दिखाता है। यह ऑफ-रोड में रुकावटों से निपटने के लिए कारगर हो सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »