Tata Harrier EV लॉन्च, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज, जानें फीचर्स, प्राइस

Harrier EV केवल 6.3 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इससे यह इस सेगमेंट में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने वाला EV होगी

Tata Harrier EV लॉन्च, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज, जानें फीचर्स, प्राइस

इस इलेक्ट्रिक SUV में 14.5 इंच Samsung Neo QLED इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है

ख़ास बातें
  • Harrier EV में कुछ नए फीचर्स के साथ नेक्स्ट-जेनरेशन टेक्नोलॉजी दी गई है
  • इसका शुरुआती प्राइस लगभग 21.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • इस इलेक्ट्रिक SUV में 14.5 इंच Samsung Neo QLED इंफोटेनमेंट स्क्रीन है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Tata Motors ने भारत में मंगलवार को अपनी लोकप्रिय SUV Harrier का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया है। Harrier EV में कुछ नए फीचर्स के साथ ही नेक्स्ट-जेनरेशन टेक्नोलॉजी दी गई है। इसकी MIDC रेंज लगभग 627 किलोमीटर की है। Harrier EV का शुरुआती प्राइस लगभग 21.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके लिए बुकिंग्स 2 जुलाई से शुरू होंगी। 

कंपनी ने बताया है कि Harrier EV केवल 6.3 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इससे यह इस सेगमेंट में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने वाला EV होगी। इसमें डुअल मोटर (क्वाड व्हील ड्राइव) सिस्टम दिया गया है जो सभी चार व्हील्स को पावर देता है। यह Drift और Boost मोड्स के साथ है। Harrier.ev में  Sand, Rock Crawl और एक कस्टमाइज किए जा सकने वाली सेटिंग के साथ छह टेरेन मोड्स मिलेंगे। इसमें 75 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसे क्विक चार्जर से केवल 15 मिनटों में 250 किलोमीटर की रेंज के लिए चार्ज किया जा सकता है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV में 14.5 इंच Samsung Neo QLED इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। इसमें Dolby Atmos के साथ JBL Black 10-स्पीकर सिस्टम है। Harrier EV के सिक्योरिटी से जुड़े फीचर्स में ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ 540 डिग्री कैमरा व्यू, 128 GBबिल्ट-इन डैशकैम है। इसके अलावा सात एयरबैग्स और EBD के साथ ABS दिया गया है। इसमें ऑटो पार्क असिस्ट और समन मोड जैसे फीचर्स से आसानी से पार्किंग की जा सकेगी। यह स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और NFC कार्ड के जरिए एक्सेस की जा सकने वाली एक डिजिटल की को भी सपोर्ट करती है। Harrier EV में एक अलग फीचर Transparent Mode का है। यह ड्राइविंग करते हुए SUV के नीचे के रास्ते की स्थिति को सेंट्रल स्क्रीन पर दिखाता है। यह ऑफ-रोड में रुकावटों से निपटने के लिए कारगर होगा। 

इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वॉयस-असिस्टेड पैनोरैमिक सनरूफ, फ्रंट वेटिलेटेड सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। Tata Motors ने Harrier EV में DrivePay की सुविधा दी है। इससे टोल्स से लेकर पार्किंग तक के लिए इन-कार UPI पेमेंट्स की जा सकेंगी। इस इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला Hyundai की Creta Electric जैसे मॉडल्स से होगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  8. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  9. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  10. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »