कंपनी का दावा है कि नए M5 Pro और M5 Max चिपसेट 30 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं।
Photo Credit: Apple
Apple MacBook Pro के लिए कंपनी ने नए M सीरीज के चिपसेट पेश किए हैं।
Apple MacBook Pro के लिए कंपनी ने नए M सीरीज के चिपसेट पेश किए हैं। Apple ने M5 Pro और M5 Max को पेश किया है जिन्हें कंपनी के अबतक के सबसे पावरफुल चिपसेट बताया गया है। इनमें एपल का इन-हाउस फ्यूजन आर्किटेक्चर इस्तेमाल हुआ है। नए चिपसेट 6 हाई परफॉर्मेंस कोर और 12 परफॉर्मेंस कोर से लैस होकर आते हैं। Apple का दावा है कि ये 30 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं।
Apple MacBook Pro के नए 2026 मॉडल कंपनी ने पेश किए हैं। MacBook Pro के नए मॉडल M5 Pro और M5 Max चिपसेट के साथ 11 मार्च से खरीदे जा सकेंगे।
एपल के नए M5 Pro और M5 Max चिपसेट्स कंपनी के नए फ्यूजन आर्किटेक्चर पर बने हैं। चिपसेट में 3nm की दो डाई मिलती हैं। ये लो-लेटेंसी और बैंडविथ के लिए काम करती हैं। MacBook Pro (2026) को M5 Pro और M5 Max चिप के साथ 128 जीबी तक मैमोरी के साथ कंफिगर किया जा सकता है। वहीं, स्टोरेज 8TB तक जा सकती है।
MacBook Pro को कंपनी क्रिएटर्स की डिवाइस के तौर पर पेश करती है। इनमें हाई वर्कलोड क्षमता बताई गई है जो वीडियो क्रिएटर और साउंड इंजीनियर्स के लिए उपयोगी हैं। इसके अलावा ये STEM स्टूडेंट्स और AI शोधकर्ताओं के लिए भी उपयोगी
नए मैकबुक में 18 कोर का सीपीयू है जिसमें 12 परफॉर्मेंस कोर हैं और 6 नए हाई परफॉर्मेंस कोर हैं। कंपनी का दावा है कि ये सुपर कोर सबसे तेज सिंगल थ्रेड परफॉर्मेंस डिलीवर कर सकते हैं। GPU को 40 कोर तक कंफिगर किया जा सकता है। कहा गया है कि ऐप में M5 Pro चिप 35 प्रतिशत बेहतर और M5 चिप 30 प्रतिशत बेहतर परफॉर्म करते हैं। इसके अलावा इनमें Neural Engine भी लगा है जो 16 कोर के साथ आता है। यह खासतौर पर AI परफॉर्मेंस को बढ़ाता है। नए चिपसेट Thunderbolt 5 की कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी