टेक्नोलॉजी के इस दौर में शॉपिंग भी ऑनलाइन हो गई है और कंपनियां ऑनलाइन विज्ञापन दिखाकर ग्राहकों को अपडेट करती रहती हैं।
Photo Credit: Pexels/Anton
WhatsApp लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है।
टेक्नोलॉजी के इस दौर में शॉपिंग भी ऑनलाइन हो गई है और कंपनियां ऑनलाइन विज्ञापन दिखाकर ग्राहकों को अपडेट करती रहती हैं। अगर आपने कभी किसी वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदारी की होगी तो उसके बाद देखा होगा कि इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर भी उसी से संबंधित अपडेट्स आने लग जाते हैं। अगर आप वॉट्सऐप पर आने वाले इस तरह के विज्ञापन अपडेट्स से परेशान हो गए हैं तो इससे छुटकारा पाने का आसान तरीका है। यहां हम आपको वॉट्सऐप पर आने वाले कई कंपनियों के विज्ञापन अपडेट्स को रोकने के तरीके के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन को खोलना है और उसके बाद WhatsApp की ऐप पर जाना है। अब आपको WhatsApp पर उस कंपनी की चैट पर जाना है, जिसके विज्ञापन अपडेट को आप रोकना चाहते हैं।
आप WhatsApp पर किसी भी कंपनी के विज्ञापन अपडेट को रोक सकते हैं और या फिर चैट को पूरी तरह से ब्लॉक कर सकते हैं। आपको WhatsApp पर उस कंपनी की चैट पर जाने के बाद किसी भी विज्ञापन पर जाना है।
विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद आपको i आइकन पर क्लिक करना है। i आइकन पर क्लिक करने के बाद Interested और Not Interested के विकल्प पर नजर आएंगे।
अगर आपको विज्ञापन पसंद हैं तो आप Interested पर क्लिक कर सकते हैं और अगर आपको विज्ञापन पसंद नहीं हैं तो आप Not Interested के विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं। Not Interested विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके फोन की स्क्रीन पर दो ऑप्शन नजर आएंगे।
पहला "स्टॉप ऑफर्स एंड अनाउंसमेंट" ऑप्शन और दूसरा उस कंपनी को ब्लॉक करने का ऑप्शन होगा। अगर आप सिर्फ कंपनी के ऑफर्स के अपडेट को बंद नहीं करना चाहते हैं तो उस पर क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा उस कंपनी को पूरी तरह से अपने वॉट्सऐप पर ब्लॉक भी कर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत