Mahindra XEV 9e Cineluxe एडिशन का प्राइस 29.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसे सैटिन व्हाइट और सैटिन ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
इस इलेक्ट्रिक SUV में 79 kWh की बैटरी दी गई है
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e का Cineluxe एडिशन लॉन्च किया है। इसमें एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ कम्फर्ट पर फोकस किया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV की वास्तविक स्थितियों में रेंज 500 किलोमीटर से अधिक की है।
Mahindra XEV 9e Cineluxe एडिशन का प्राइस 29.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसे सैटिन व्हाइट और सैटिन ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए बुकिंग शुरू हो गई है और इसकी बिक्री 10 मार्च से शुरू की जाएगी। XEV 9e Cineluxe एडिशन की 79 kWh की बैटरी वास्तविक स्थितियों में 500 किलोमीटर से अधिक की रेंज उपलब्ध कराती है।
इस इलेक्ट्रिक SUV में ट्रिपल HD डिस्प्ले, 16 स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम Dolby Atmos के साथ दिया गया है। इसमें VisionX AR हेड्स-अप डिस्प्ले, हैंड्स फ्री पार्क असिस्ट और Secure360 सेफ्टी सुइट दिए गए हैं। XEV 9e Cineluxe में Camp, Keep और PawPal HVAC मोड्स, कस्टम ड्राइव मोड्स हैं। इसके अलावा डिजिटल की भी मिलती है। इस इलेक्ट्रिक SUV के केबिन में Chestnut Brown और Nocturne Black लेदरेट है, जो एक आकर्षक लुक देता है।
इलेक्ट्रिक SUVs के सेगमेंट में महिंद्रा एंड महिंद्रा की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि उसने पिछले वर्ष मार्च से इलेक्ट्रिक SUVs की 41,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें XEV 9e और BE 6 मॉडल्स की बड़ी हिस्सेदारी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक SUV के कस्टमर्स के लिए रिमोट सर्विस वैन की सर्विस शुरू की है। इस सर्विस से कस्टमर्स की मामूली समस्याओं का डोरस्टेप पर समाधान किया जा सकेगा और उन्हें सर्विस सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी की रिमोट सर्विस वैन सर्विस से सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी और इलेक्ट्रिकल खामियां जैसी समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा। यह सर्विस विशेषतौर पर शहरों में उपयोगी होगी जहां व्यस्त अवधि में सर्विस के लिए स्लॉट मिलने में मुश्किल हो सकती है। इससे पहले महिंद्रा ने XUV 3XO EV को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक SUV में 39.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 285 किलोमीटर की है। XUV 3XO EV का शुरुआती प्राइस 13.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?