• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola Electric ने मौजूदा कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया 'Ola Insiders', 50,000 रुपये तक के बेनेफिट्स 

Ola Electric ने मौजूदा कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया 'Ola Insiders', 50,000 रुपये तक के बेनेफिट्स 

कंपनी के 10 लाख से अधिक कस्टमर्स के लिए 'Ola Insiders' एक एक्सक्लूसिव कम्युनिटी प्रोग्राम है। इसमें व्हीकल अपग्रेड, ऐड-ऑन और रेफरल जैसे बेनेफिट्स शामिल हैं

Ola Electric ने मौजूदा कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया 'Ola Insiders', 50,000 रुपये तक के बेनेफिट्स 

पिछले वर्ष कंपनी ने 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग पूरी की थी

ख़ास बातें
  • इसमें कस्टमर्स अपने मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को अपग्रेड कर सकेंगे
  • पिछले वर्ष कंपनी ने 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की मैन्युफैक्चरिंग की थी
  • यह अपना बैटरी पैक और सेल मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस रखने वाली पहली कंपनी है
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर ओला इलेक्ट्रिक ने अपने मौजूदा कस्टमर्स के लिए एक बेनेफिट प्रोग्राम लॉन्च किया है। कंपनी के 10 लाख से अधिक कस्टमर्स के लिए 'Ola Insiders' एक एक्सक्लूसिव कम्युनिटी प्रोग्राम है। इसमें व्हीकल अपग्रेड, ऐड-ऑन और रेफरल जैसे बेनेफिट्स शामिल हैं। 

ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि इस प्रोग्राम में कंपनी के कस्टमर्स अपने मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को अपग्रेड कर सकेंगे। इसमें कंपनी के मौजूदा कस्टमर्स को नए Gen 3 S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और Roadster इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर 50,000 रुपये तक के बेनेफिट्स मिलेंगे। इनमें 4680 भारत सेल वेरिएंट्स वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल होंगे। इसके साथ ही ओला इलेक्ट्रिक के मौजूदा कस्टमर्स को समान नाम वाले रजिस्ट्रेशन पर कंपनी का एक अन्य इलेक्ट्रिक व्हीकल जोड़ने पर 20,000 रुपये तक के बेनेफिट दिए जाएंगे। इसमें कस्टमर्स को व्हीकल की डिलीवरी होने पर ओला क्रेडिट्स में 5,000 रुपये तक का रेफरल बेनेफिट मिलेगा। इसके साथ ही जिस बायर को रेफर किया गया है उसे 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। 

कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया, "हमारी 10 लाख से अधिक राइडर्स वाली कम्युनिटी है। Ola Insiders के साथ, हम आसानी से व्हीकल अपग्रेड में मदद करने वाला एक ओनरशिप प्रोग्राम पेश कर रहे हैं। इससे हमारी कम्युनिटी के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में अधिक लोगों का लाने में आसानी होगी।" कंपनी ने चार वर्ष पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। पिछले वर्ष कंपनी ने 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग पूरी की थी। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। 

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने Hyperservice प्रोग्राम के साथ कस्टमर्स की सर्विस को लेकर शिकायतों को दूर करने की कोशिश की थी। कंपनी ने S1 Pro+ के साथ 4680 Bharat Cell वाले व्हीकल्स की डिलीवरी भी शुरू की थी। इस बैटरी पैक की मैन्युफैक्चरिंग देश में की गई है। इसके साथ अपना बैटरी पैक और सेल मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस रखने वाली भारत की यह पहली कंपनी बनी है। S1 Pro+ में 5.2 kWh की बैटरी है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 13 kW की मोटर है। S1 Pro+ की रेंज लगभग 320 किलोमीटर की है। इसमें चार राइडिंग मोड - Hyper, Sports, Normal और Eco दिए गए हैं। कंपनी ने  इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X को भी पेश किया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »