Kingbull Ranger में 864 Wh की बैटरी है। इसमें 3.5 इंच का कलर LCD डिस्प्ले भी दिया गया है।
Photo Credit: Kingbull
Kingbull Ranger को कंपनी ने वर्सेटाइल ई-बाइक के तौर पर पेश किया है।
Kingbull की ओर से नई फैट-टायर इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की गई है। यह एक ऑफ-रोड इलेक्ट्रिक बाइक है जो ग्लोबल मार्केट में पेश की गई है। यह देखने में पुराने जमाने की मोटरसाइकिल जैसी लगती है। यह ऑन-रोड भी इस्तेमाल की जा सकती है। ई-बाइक में 130 किलोमीटर के लगभग रेंज मिल जाती है। यह 750 W की ब्रशलैस रियर हब मोटर के साथ आती है। इसमें पांच तरह के स्पीड लेवल मिल जाते हैं। बाइक में 864Wh की विशाल बैटरी मिलती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Kingbull Ranger को कंपनी ने $789 (लगभग 72,000 रुपये) के इंट्रो़क्टरी ऑफर के साथ पेश किया है। 4 मार्च तक यह प्राइस लागू होगा। यह सिंगल ब्लैक कलर में आती है। Kingbull Official Website से इसे खरीदा जा सकता है। ओपन सेल 5 मार्च से शुरू होगी।
Kingbull Ranger को कंपनी ने वर्सेटाइल ई-बाइक के तौर पर पेश किया है। यह ई-बाइक ऑनरोड और ऑफरोड, दोनों तरीके से इस्तेमाल की जा सकती है। यह 1,500 W की पीक पावर दे सकती है। 80 Nm का टॉर्क और 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड यहां दी गई है। कंपनी के अनुसार यह 30° की खड़ी चढ़ाई पर भी चढ़ सकती है। 6, 12, 19, 25, और 31 mph के रूप में पांच स्पीड लेवल यहां मिल जाते हैं।
Kingbull Ranger में 864 Wh की बैटरी है। ई-बाइक सिंगल चार्ज में 80 मील यानी करीबन 129 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें 7 तरह के स्पीड मोड दिए गए हैं। सस्पेंशन के लिए डुअल क्राउन फॉर्क का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 3.5 इंच का कलर LCD डिस्प्ले भी दिया गया है। राइड की जरूरी जानकारी जैसे स्पीड, बैटरी, दूरी, स्पीड मोड आदि इसमें दिखाई देते हैं। बाइक में 20 x 4” CST पंक्चर प्रूफ टायर लगे हैं। इसमें हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक लगे हैं। इसमें हाई कार्बन स्टील फ्रेम लगा है। रोशनी के लिए ई-बाइक में 48V LED हेडलाइट भी दी गई है। यह 158.7 kg तक वजन उठा सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश