• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • आपका लैपटॉप नहीं हो रहा Wifi से कनेक्ट, ऐसे कर सकते हैं परेशानी को दूर

आपका लैपटॉप नहीं हो रहा Wifi से कनेक्ट, ऐसे कर सकते हैं परेशानी को दूर

अगर आप अपने लैपटॉप में कुछ काम कर रहे हैं तो बीच में इंटरनेट रुक जाए तो बहुत दिक्कत हो सकती है।

आपका लैपटॉप नहीं हो रहा Wifi से कनेक्ट, ऐसे कर सकते हैं परेशानी को दूर

Photo Credit: Unsplash/Aleksei Zhivilov

ख़ास बातें
  • लैपटॉप में वाई-फाई नहीं चल रहा है तो इंटरनेट कनेक्शन चेक कर सकते हैं।
  • वाई-फाई को ऑन ऑफ करके कनेक्शन को फिर से रिफ्रेश किया जा सकता है।
  • वाई-फाई नेटवर्क को फॉर्गेट करके रिकनेक्ट करके नेटवर्क ठीक हो सकता है।
विज्ञापन

अगर आप अपने लैपटॉप में कुछ काम कर रहे हैं तो बीच में इंटरनेट रुक जाए तो बहुत दिक्कत हो सकती है। आमतौर पर ईमेल एक्सेस करना और कुछ भी काम इंटरनेट के बिना नहीं हो पाता है। हालांकि, इसमें घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि आप आसान तरीकों से इन दिक्कतों को दूर कर सकते हैं। अगर आपके सामने भी इसी प्रकार की दिक्कतें आ रही हैं तो आज हम विंडोज में वाई-फाई दिक्कतों को ठीक करने में आपकी मदद करने के लिए कई तरीकों के बारे में बात कर रहे हैं। इनके जरिए इंटरनेट कनेक्शन को ठीक कर पाएंगे।

दिक्कत को समझना?
सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि आपके टास्कबार पर कई वाई-फाई आइकन क्या बताते हैं। अगर आप वाई-फाई और इंटरनेट से कनेक्ट हैं तो यह वाई-फाई कनेक्टेड दिखाता है। इस आइकन के बाद भी कनेक्टिविटी की दिक्कत आती हैं, तो समस्या किसी खास ऐप, वेबसाइट या फायरवॉल के चलते हो सकती है जिससे इंटरनेट कनेक्शन ब्लॉक होता है। वहीं वाई-फाई के जरिए किसी VPN से कनेक्ट होने पर वाई-फाई आइकन एक छोटी ब्लू वीपीएन शील्ड दिखाता है, जिससे पता चलता है कि यूजर किसी वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क से कनेक्ट हैं। अगर डिवाइस में इंटरनेट कनेक्शन नहीं है तो नो इंटरनेट दिखता है। यह वाई-फाई कनेक्टिविटी से संबंधित कई कारणों के चलते हो सकता है।

विंडोज 11 यूजर्स गेट हेल्प ऐप में ऑटोमैटेड नेटवर्क और इंटरनेट ट्रबलशूटर के जरिए शुरुआत कर सकते हैं। यह ऑटोमैटिकली डायग्नोज करेगा और अधिकतर दिक्कतों को ठीक करने की कोशिश करेगा। विंडोज के पुराने वर्जन वाले यूजर्स या मैनुअल ट्रबलशूटिंग करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

वाई-फाई दिक्कतों को ठीक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

अपना नेटवर्क कनेक्शन स्टेटस करें चेक: टास्कबार के दाईं ओर नेटवर्क, साउंड या बैटरी आइकन का चयन करना है। यह देखना है कि वाई-फाई ऑन है। फिर चेक करना है कि नेटवर्क के नाम के नीचे कनेक्टेड नजर आ रहा है या नहीं। कनेक्टेड के अलावा कोई और स्टेटस दिखे तो मौजूद नेटवर्क की लिस्ट में से एक अपना नेटवर्क चुनना है। फिर नेटवर्क पर क्लिक करना है और कनेक्ट करने की कोशिश करनी है।

एयरप्लेन मोड करें चेक: सबसे पहले सेटिंग्स में जाना है, फिर नेटवर्क और इंटरनेट पर जाना और एयरप्लेन मोड को देखना है। एयरप्लेन मोड बंद होना चाहिए, क्योंकि इसके ऑन होने पर डिवाइस पर सभी वायरलेस कनेक्शन बंद हो जाएंगे।

वाई-फाई नेटवर्क को फॉर्गेट करके रिकनेक्ट करें: सबसे पहले अपने विंडोज डिवाइस पर सेटिंग्स ऐप में जाना और फिर नेटवर्क और इंटरनेट पर जाने के बाद वाई-फाई का चयन करना है और मैनेज नोन नेटवर्क का चयन करना है। अपना वाई-फाई नेटवर्क चुनने के बाद और फिर फॉर्गेट पर क्लिक करना है। इसे चुनना है और पासवर्ड डालकर नेटवर्क से दोबारा कनेक्ट करना है।

अपना मॉडेम और वायरलेस राउटर करें रीस्टार्ट: मॉडेम/वाई-फाई राउटर को ऑफ करना है और कुछ समय बाद दोबारा ऑन करने के बाद इससे आपके इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर से नया कनेक्शन बनाने में मदद मिलेगी।

वाई-फाई चैनल और फ्रीक्वेंसी करें एडजेस्ट: किसी अलग फ्रीक्वेंसी बैंड पर नेटवर्क से कनेक्ट करने की कोशिश करनी है। वाई-फाई राउटर 2 अलग-अलग फ्रीक्वेंसी बैंड पर ब्रॉडकास्ट जैसे कि 2.4 GHz और 5 GHz पर काम करते हैं। ये वाई-फाई नेटवर्क की लिस्ट में अलग-अलग नेटवर्क के तौर पर नजर आते हैं, जिसमें आप दूसरे नेटवर्क से कनेक्ट कर सकते हैं।

उस नेटवर्क पर किसी अन्य डिवाइस से करें कनेक्ट: अब किसी अन्य स्मार्टफोन या लैपटॉप से उसी नेटवर्क से कनेक्ट करने की कोशिश कर सकते हैं। अगर किसी अन्य डिवाइस पर नेटवर्क काम करता है तो इससे साफ होता है कि दिक्कत आपके उस डिवाइस में है।

नेटवर्क कमांड करें रन: TCP/IP स्टैक को मैनुअली रीसेट करने, IP एड्रेस रिलीज और रिन्यू करने और DNS क्लाइंट रिजॉल्वर कैश साफ करने के लिए इन नेटवर्क कमांड को चलाएं: सबसे पहले टास्कबार पर सर्च का चयन करना है और कमांड प्रॉम्प्ट टाइप करना है। "रन एस एडमिनिस्ट्रेटर> के बाद येस का चयन करना है। कमांड प्रॉम्प्ट पर इन ऑर्डर में इन कमांड चलाना है। netsh winsock reset टाइप करना है और एंटर दबाना है। netsh int ip reset टाइप करना है और फिर एंटर प्रेस करना है। ipconfig /release टाइप करने के बाद एंटर दबाना है। ipconfig /renew टाइप करना है और एंटर दबाना है। ipconfig /flushdns टाइप करना और एंटर दबाना है। सबसे आखिर में पीसी को रीस्टार्ट करना और चेक करना है कि कनेक्शन की दिक्कत ठीक हुई या नहीं।

अपना फायरवॉल अस्थायी तौर पर करें बंद: कुछ थर्ड पार्टी एंटीवायरस या फायरवॉल सॉफ्टवेयर आपके डिवाइस को वाई-फाई से कनेक्ट होने से रोक सकते हैं। आर इन प्रोग्राम को अस्थायी तौर पर बंद कर सकते हैं। अपने एंटीवायरस या फायरवॉल सॉफ्टवेयर को अस्थायी तौर पर बंद करने का तरीका जानने के लिए उनके डॉक्यूमेंट को देख सकते हैं। चेक करने के बाद अपने फायरवॉल को फिर से ऑन करना चाहिए।

अपना नेटवर्क एडेप्टर ड्राइवर करें अनइंस्टॉल: इससे विंडोज लेटेस्ट ड्राइवर को ऑटोमैटिकली री-इंस्टॉल कर सकता है। अनइंस्टॉल करने से पहले चेक करें कि आपके पास जरूरत होने पर ड्राइवर डाउनलोड करने के लिए एक ऑप्शनल इंटरनेट कनेक्शन हो। डिवाइस मैनेजर में नेटवर्क एडेप्टर को एक्सपेंड करना है और अपने वायरलेस नेटवर्क एडेप्टर पर राइट-क्लिक करना है और अनइंस्टॉल डिवाइस का चयन करना है। अनइंस्टॉल करने के बाद अपने पीसी को रीस्टार्ट करना और विंडोज अपने आप ड्राइवर को री-इंस्टॉल कर देगा।

अपना नेटवर्क एडेप्टर ड्राइवर करें अपडेट: एक पुराना नेटवर्क एडेप्टर ड्राइवर कनेक्टिविटी की दिक्कत कर सकता है। सबसे पहले डिवाइस मैनेजर खोलना है,नेटवर्क एडेप्टर को एक्सपेंड करना और अपने वायरलेस एडेप्टर पर राइट-क्लिक करना है और अपडेट ड्राइवर चुनना है। सर्च ऑटोमैटिकली फॉर ड्राइवर्स का चयन करनाहै और प्रॉम्प्ट को फॉलो करना है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MacBook Air M5 लॉन्च, 32GB तक रैम, 4TB तक स्टोरेज के साथ दमदार M5 चिप, जानें कीमत
  2. आपका लैपटॉप नहीं हो रहा Wifi से कनेक्ट, ऐसे कर सकते हैं परेशानी को दूर
  3. MWC 2026: Nubia Neo 5 GT लॉन्च हुआ 6210mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले के साथ, धांसू गेमिंग फीचर्स
  4. 5 हजार सस्ता खरीदें Motorola का धांसू फोन, 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया MacBook Pro, 16 इंच तक का डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple ने भारत में  M5 चिप के साथ लॉन्च किया नया MacBook Air, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. OnePlus 15T देगा धाकड़ परफॉर्मेंस, AnTuTu स्कोर में दिखा iQOO 15 Ultra जैसा दम!
  9. Tecno Camon 50 Ultra 5G में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  10. WhatsApp के लिए चुकाने होंगे पैसे! कंपनी ला रही पेड वर्जन, मिलेंगे खास फीचर्स और कंट्रोल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »