• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • गेम से निकलकर असली दुनिया में आई Xiaomi की 1900 हॉर्सपावर वाली कार, देखकर गेमर्स हैरान!

गेम से निकलकर असली दुनिया में आई Xiaomi की 1900 हॉर्सपावर वाली कार, देखकर गेमर्स हैरान!

MWC 2026 में Xiaomi ने अपनी Vision Gran Turismo कॉन्सेप्ट हाइपरकार पेश की है, जो Gran Turismo 7 गेम में शामिल होगी। कार 900V प्लेटफॉर्म और करीब 1900 हॉर्सपावर सपोर्ट के साथ दिखाई गई।

गेम से निकलकर असली दुनिया में आई Xiaomi की 1900 हॉर्सपावर वाली कार, देखकर गेमर्स हैरान!

Photo Credit: Xiaomi

जल्द Gran Turismo 7 गेम में उपलब्ध होगी

ख़ास बातें
  • 900V प्लेटफॉर्म के साथ 1900 हॉर्सपावर सपोर्ट
  • 0.29 ड्रैग कोएफिशिएंट और -1.2 डाउनफोर्स
  • जल्द Gran Turismo 7 गेम में उपलब्ध होगी Xiaomi कार
विज्ञापन

चीन की टेक कंपनी Xiaomi ने MWC 2026 में अपनी Vision Gran Turismo (GT) कॉन्सेप्ट हाइपरकार से पर्दा उठा दिया है। यह कार लोकप्रिय PlayStation रेसिंग गेम Gran Turismo 7 के Vision Gran Turismo प्रोजेक्ट के तहत पेश की गई है। इस पहल की शुरुआत गेम के प्रोड्यूसर काजुनोरी यामाउची ने की थी, जहां ऑटोमेकर्स को फ्यूचरिस्टिक कॉन्सेप्ट कार डिजाइन करने का मौका दिया जाता है। खास बात यह है कि शाओमी इस प्रोजेक्ट में शामिल होने वाली पहली टेक ब्रांड बनी है।

Xiaomi की यह Vision GT हाइपरकार एयरोडायनामिक्स पर आधारित डिजाइन के साथ आती है। इसमें टियरड्रॉप शेप कॉकपिट, एयर डक्ट्स और कटआउट्स से बना हल्का बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है। कार लाइट ब्लू फिनिश में दिखाई गई है, जिसमें मैचिंग एक्सेंटेड व्हील्स मिलते हैं। इसके अलावा स्किसर डोर्स, शार्क फिन रूफ, T शेप हेडलाइट्स और बड़ा रियर डिफ्यूजर जैसे स्टाइलिंग एलिमेंट्स शामिल हैं।

कंपनी के मुताबिक, इस कॉन्सेप्ट कार का ड्रैग कोएफिशिएंट 0.29 है और यह -1.2 का डाउनफोर्स जनरेट करती है। एयरफ्लो बेहतर बनाने के लिए Active Wake Control System और Accretion Rims जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए इसमें 900V Silicon Carbide प्लेटफॉर्म दिया गया है, जो करीब 1,900 हॉर्सपावर सपोर्ट करता है। कार में कार्बन सिरेमिक ब्रेक्स और सेंटर लॉक व्हील्स जैसे एडवांस्ड कंपोनेंट्स भी मिलते हैं।

इंटीरियर की बात करें तो इसे टेक्नोलॉजी और कंफर्ट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें Sofa Racer थीम वाला कॉकून स्टाइल केबिन मिलता है, जहां डैशबोर्ड, सीट्स और डोर्स एक साथ ब्लेंड होते हैं। कार में बटरफ्लाई शेप स्टीयरिंग व्हील के साथ इंटीग्रेटेड डिस्प्ले, पैनोरमिक स्क्रीन और Xiaomi Pulse सिस्टम दिया गया है, जो लाइट और साउंड के जरिए इंटरैक्शन ऑफर करता है।

Latest and Breaking News on NDTV

यह कॉन्सेप्ट कार फिलहाल MWC 2026, बार्सिलोना में शोकेस की गई है और जल्द ही Gran Turismo 7 में प्लेयर्स के लिए उपलब्ध होगी। इसके जरिए कंपनी ने Human x Car x Home इकोसिस्टम को भी हाइलाइट किया है, जो ड्राइवर के मूड और बिहेवियर के आधार पर पर्सनलाइज्ड अनुभव देने का दावा करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »