Motorola Edge 60 Fusion को कंपनी ने 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया था। Edge 60 Fusion को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका है।
Photo Credit: Motorola
Motorola Edge 60 Fusion में 6.67 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है।
Motorola Edge 60 Fusion कंपनी के चर्चित स्मार्टफोन्स में से है। कंपनी ने हाल ही में Motorola Edge 70 Fusion को पेश किया है। अब Edge 60 Fusion को सस्ते में खरीदने का मौका है। फोन में 6.67-inch 1.5K pOLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। इसमें 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में 5500mAh की बैटरी है और 68W फास्ट चार्जिंग है। इसके अलावा फोन में कई और धांसू फीचर्स मिलते हैं। इस फोन को वर्तमान में डिस्काउंट, और बैंक ऑफर लगाकर 5 हजार रुपये तक सस्ते में खरीदने का मौका है। आइए जानते हैं Motorola Edge 60 Fusion फोन पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में।
Motorola Edge 60 Fusion को कंपनी ने 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया था। Edge 60 Fusion को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका है। Motorola Official Website पर फोन भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन का MRP यूं तो Rs 24,999 है। लेकिन कंपनी ने इसे डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन की कीमत इसके बाद 20,999 रुपये रह जाती है।
Motorola Edge 60 Fusion की खरीद के साथ आप दिया जा रहा बैंक ऑफर लगाते हैं तो इसकी कीमत और ज्यादा कम हो जाती है। फोन को HDFC या SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो 1000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। कुल मिलाकर 5000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट आप पा सकते हैं। ऑफर की और अधिक जानकारी के लिए आप अधिकारिक ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Motorola Edge 60 Fusion में 6.67 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें कंपनी ने मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया है। इसमें IP68/IP69 रेटिंग दी गई है। फोन डस्ट और वाटर प्रूफ है। फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 700C OIS मेन कैमरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है जो 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें 5500mAh तक बैटरी मिलती है। साथ में 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा