• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • MWC 2026: Nubia Neo 5 GT लॉन्च हुआ 6210mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले के साथ, धांसू गेमिंग फीचर्स

MWC 2026: Nubia Neo 5 GT लॉन्च हुआ 6210mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले के साथ, धांसू गेमिंग फीचर्स

फोन में MediaTek D7400 चिपसेट लगा है जो 4nm प्रोसेस पर बना है।

MWC 2026: Nubia Neo 5 GT लॉन्च हुआ 6210mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले के साथ, धांसू गेमिंग फीचर्स

Photo Credit: Nubia

Nubia Neo 5 GT में 6.8 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में MediaTek D7400 चिपसेट लगा है।
  • Neo 5 GT का डिजाइन बहुत अनोखा है। फोन में कैमरा बम्प नहीं दिखाई देता है।
  • फोन में 6,210mAh की डुअल सैल बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Nubia ने नया गेमिंग फोन Nubia Neo 5 GT लॉन्च किया है जो 6200mAh से भी बड़ी बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने MWC 2026 में इस नए हैंडसेट को पेश किया है। Nubia Neo 5 GT में खासतौर पर गेमिंग फीचर्स पर फोकस किया गया है जिसमें इसका 144Hz सुपर स्मूद रिफ्रेश रेट भी शामिल है। यह फोन खासतौर पर GenZ यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। फोन में AMOLED पैनल लगा है और MediaTek D7400 चिपसेट की पावर है। फोन का डिजाइन भी काफी अलग है जिसमें कैमरा बम्प न के बराबर है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Nubia Neo 5 GT Price

Nubia Neo 5 GT की कीमत €399 (लगभग 42,500 रुपये) है। फोन की सेल मार्च में शुरू होगी। कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी जिसके लिए सेल डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है। फोन सिल्वर और ब्लैक शेड्स में खरीदा जा सकेगा।  

Nubia Neo 5 GT Specifications

Nubia Neo 5 GT में 6.8 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट है। यह फोन 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में SGS सर्टिफाइड आई केयर फीचर है जो आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करता है। फोन में MediaTek D7400 चिपसेट लगा है जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ में कंपनी ने एक्टिव कूलिंग फैन दिया है जिसमें 29,508mm² कूलिंग एरिया मिलता है। कंपनी ने दावा किया है कि लम्बे गेमिंग सेशन में भी फोन हीट नहीं होता है और फ्रेम रेट स्टेबल बना रहता है। 

Neo 5 GT का डिजाइन बहुत अनोखा है। फोन में कैमरा बम्प नहीं दिखाई देता है। इसके किनारे राउंड बनाए गए हैं जो डिजाइन को आकर्षक बनाते हैं। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर लगे हैं जो DTS:X Ultra सपोर्ट करते हैं। साथ ही RGB लाइटिंग भी दी गई है जो इसे शानदार गेमिंग डिवाइस बनाती हैं। 

गेमिंग के लिए इसमें एक खास फीचर 360° Game Antenna के रूप में मिलता है जो फोन की कनेक्टिविटी को बनाए रखता है। Garena Free Fire जैसे गेम्स के लिए यह 120FPS पर सर्टिफाइड है। वहीं Delta Force के लिए 90FPS सपोर्ट के साथ आता है। फोन 5.5ms की लेटेंसी को सपोर्ट करता है। इसमें 3049Hz टच सैम्पलिंग रेट दिया गया है। यह पसीने और स्क्रीन गीली होने पर भी टच रेस्पॉन्स बनाए रखता है जिसके लिए इसमें खास Magic Touch 3.0 फीचर दिया गया है। 

फोन में 6,210mAh की डुअल सैल बैटरी दी गई है जो 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। 5% Extreme Mode में बैटरी 23 मिनट की गेमिंग और 29 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। फोन में बायपास चार्जिंग फीचर भी दिया गया है जिससे गेमिंग के दौरान यह फोन सीधे चार्ज होता है और बैटरी गर्म नहीं होती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »