Apple ने भारत में लॉन्च किया नया MacBook Pro, 16 इंच तक का डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस लैपटॉप के लिए प्री-ऑर्डर 4 मार्च से एपल के ऑनलाइन स्टोर के जरिए दिए जा सकेंगे। इसे सिल्वर और स्पेस ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जएगा

Apple ने भारत में लॉन्च किया नया MacBook Pro, 16 इंच तक का डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस लैपटॉप के लिए प्री-ऑर्डर 4 मार्च से कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए दिए जा सकेंगे

ख़ास बातें
  • नए MacBook Pro में एपल के M5 Max और M5 Pro चिप दिए गए हैं
  • इस लैपटॉप में डेस्क व्यू के लिए सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • नए MacBook Pro में 100 Wh की बैटरी दी गई है
विज्ञापन

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Apple ने भारत में मंगलवार को नया MacBook Pro लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में दो डिस्प्ले साइज हैं। नए MacBook Pro में एपल के M5 Max और M5 Pro चिप दिए गए हैं। इस लैपटॉप में डेस्क व्यू के लिए सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

नए MacBook Pro का प्राइस

इस लैपटॉप के 14 इंच के M5 Pro चिप वाले 24 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 2,49,900 रुपये का है। नए MacBook Pro के M5 Max चिप वाले वेरिएंट का प्राइस 3,99,900 रुपये का है। इसके 48 GB के RAM वाले वेरिएंट के लिए 40,000 रुपये का प्रीमियम और 2 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 40,000 रुपये का अतिरिक्त प्राइस देना होगा। इस लैपटॉप के 16 इंच के डिस्प्ले और M5 Pro चिप वाले वेरिएंट का प्राइस 2,99,900 रुपये और M5 Max चिप वाले वेरिएंट का 4,29,900 रुपये का है। इसके 64 GB के RAM वाले वेरिएंट के लिए 60,000 रुपये और 4 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का एक लाख रुपये अधिक है। इस लैपटॉप  के लिए प्री-ऑर्डर 4 मार्च से एपल के ऑनलाइन स्टोर के जरिए दिए जा सकेंगे। इसे सिल्वर और स्पेस ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जएगा। 

नए MacBook Pro के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस लैपटॉप में 16.2 इंच तक का (3,456 x 2,234 पिक्सल्स) Liquid Retina XDR ProMotion डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 1 बिलियन कलर्स के लिए सपोर्ट के साथ है। नए MacBook Pro में 128 GB तक का RAM और 8 TB तक की स्टोरेज है। इसमें 12 मेगापिक्सल का कैमरा Desk View के लिए सपोर्ट के साथ है। इस लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, एक SDXC कार्ड स्लॉट, एक HDMI पोर्ट, दो Thunderbolt पोर्ट और 3.5 mm का ऑडियो जैक है। 

नए MacBook Pro में 100 Wh की बैटरी 140 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप 24 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और 17 घंटे तक की वेब ब्राउजिंग उपलब्ध करा सकता है। इसमें एपल का बैकलिट Magic कीबोर्ड दिया गया है। इस लैपटॉप में सिक्योरिटी के लिए टच ID सेंसर है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »