Ola Electric की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 15 अगस्त को होगी लॉन्च

इसे तमिलनाडु में कंपनी की फ्यूचर फैक्टरी में एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। देश में ओला इलेक्ट्रिक S1X, S1 Air और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री करती है

Ola Electric की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 15 अगस्त को होगी लॉन्च

देश में ओला इलेक्ट्रिक S1X, S1 Air और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री करती है

ख़ास बातें
  • इसे तमिलनाडु में कंपनी की फैक्टरी में एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा
  • यह पता नहीं चला है कि इसकी बिक्री इस वर्ष की जाएगी या नहीं
  • इसमें फ्रंट पर बैक पर KTM के जैसे स्लिम टर्न इंडिकेटर हैं
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 15 अगस्त को भारत में लॉन्च की जाएगी। इसे तमिलनाडु में कंपनी की फ्यूचर फैक्टरी में एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। देश में ओला इलेक्ट्रिक S1X, S1 Air और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री करती है। 

ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक बाइक को 15 अगस्त को लॉन्च करने की पुष्टि की है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि इसकी बिक्री इस वर्ष की जाएगी या नहीं। पिछले महीने Ola के CEO, Bhavish Aggarwal ने बताया था कि कंपनी जल्द ही इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की बिक्री शुरू करेगी। देश में ओला इलेक्ट्रिक की इस मोटरसाइकिल का मुकाबला अन्य इलेक्ट्रिक बाइक्स से होगा। इसकी प्राइसिंग के आधार पर यह Tork Kratos R और Revolt RV400 को टक्कर दे सकती है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए गए एक टीजर में यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल डुअल-पॉड LED हेडलैम्प के साथ दिख रही है। इसमें फ्रंट पर बैक पर KTM के जैसे स्लिम टर्न इंडिकेटर हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए सॉलिड-स्टेट बैटरी डिवेलप करने का प्रयास तेज कर दिया है। अग्रवाल ने कहा कि अगले वर्ष की शुरुआत से कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में ओला के अपने सेल्स का इस्तमाल हो सकता है। कंपनी तमिलनाडु में इसके लिए फैक्टरी लगा रही है। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में उसकी हिस्सेदारी लगभग 46 प्रतिशत की है। 

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री लगभग 57 प्रतिशत बढ़ी है। इस कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की सेल्स दो लाख यूनिट्स से अधिक की रही है। यह इस आंकड़े तक इतनी कम अवधि में पहुंचने वाली पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी है। पिछले महीने कंपनी ने अपने S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया था। इन फीचर्स में फाइंड माय स्कूटर और वैकेशन मोड शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए सर्विस सेंटर पर नहीं ले जाना होगा। वैकेशन मोड कस्टमर के इलेक्ट्रिक स्कूटर का लंबी अवधि तक इस्तेमाल नहीं करने पर एक्टिवेट होता है। इसके अलावा S1 X राइड से जुड़े आंकड़े और बैटरी की स्थिति की भी जानकारी मिलेगी। S1 X को 2 kW, 3 kW और 4 kW की बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »