Poco ने बताया है कि नई स्मार्टफोन सीरीज को 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। Poco X8 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 Ultra और Poco X8 Pro Max में MediaTek Dimensity 9500s का इस्तेमाल किया जा सकता है
इस स्मार्टफोन सीरीज को 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco की नई सीरीज को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन सीरीज में परफॉरमेंस पर फोकस किया जा सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Poco ने बताया है कि नई स्मार्टफोन सीरीज को 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने Poco X8 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है। Poco X8 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 Ultra और Poco X8 Pro Max में MediaTek Dimensity 9500s का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Poco X8 Pro में 6.59 इंच 1.5K TCL M10 OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चल सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और Wi-Fi के विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है।
बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Xiaomi 2511FPC34G के साथ लिस्टिंग हुई है। Poco X8 Pro को सिंगल-कोर टेस्ट में 6,297 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,297 प्वाइंट्स मिले हैं। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। भारत में Poco X8 Pro को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) और दक्षिण कोरिया में RRA से सर्टिफिकेशन मिला है। हाल ही में Geekbench पर Xiaomi के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Xiaomi 2602BPC18G के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Poco X8 Pro Max हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,659 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 8,386 प्वाइंट्स मिले हैं। Poco X8 Pro में 6.59 इंच 1.5K TCL M10 OLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत