6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Realme Note 80 की 6,300 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है

6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Realme

इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 दिया गया है
  • Realme Note 80 की रियर कैमरा यूनिट में 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Realme के Realme Note 80 को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 है। Realme Note 80 की 6,300 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में सिंगल रियर कैमरा है। Realme Note 80 में 6.74 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है।  यह स्मार्टफोन 30 fps पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। 

Realme Note 80 का प्राइस

इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का इंडोनेशिया में प्राइस IDR 16,99,000 (लगभग 9,300 रुपये) और 4 GB + 128 GB का IDR 19,99,000 (लगभग 10,900 रुपये) का है। Realme Note 80 को Glacier Blue और Storm Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

Realme Note 80 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 180 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 563 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Realme Note 80 में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T7250 और Mali G57 GPU दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/2.0 अपार्चर और ऑटोफोकस के साथ 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 30 fps पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, BeiDou, USB Type-C पोर्ट और 3.5 mm ऑडियो जैक के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलरोमीटर, गायरोस्कोप, कलर टेम्परेचर सेंसर और ई-कम्पास दिए गए हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Realme Note 80 की 6,300 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 167.2 x 76.6 x 7.94 mm और भार लगभग 197 ग्राम का है। 
  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 250 4G Smart जल्द होगा लॉन्च, दो कैमरा वाला फीचर फोन, फ्रंट में LED फ्लैश!
  2. Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. Jio vs Airtel June 2026: अब ये कंपनी सभी को मात देकर आई आगे, जानें किस कंपनी के सबसे ज्यादा सिम खरीद रहे लोग
  4. How to Charge Faster: फोन की चार्जिंग हो गई स्लो, तो वॉल सॉकेट और केबल करें इस्तेमाल, झटपट बढ़ेगी स्पीड
  5. Delhi Lakshmi Yojana: 2500 रुपये हर महीने दिल्ली की महिलाओं को, 1 अगस्त से ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  6. SpaceX को बड़ा झटका, वैल्यू में करोड़ों डॉलर की गिरावट
  7. Apple के टचस्क्रीन MacBook Pro में होगा Samsung का OLED डिस्प्ले!
  8. OnePlus N6x में मिलेंगे AI टूल्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च
  10. Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »