Vivo V70 FE इंडोनेशिया में लॉन्च हो गया है। फोन में 200MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी दी गई है।
Photo Credit: Vivo
Vivo ने इंडोनेशिया में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की V70 सीरीज का तीसरा मॉडल है, जिसमें बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके साथ MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 7000mAh बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। नीचे विस्तार से Vivo V70 FE के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी दी गई है।
Vivo V70 FE में 6.83 इंच का Q10+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1260 × 2800 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा देता है। बैटरी के लिए फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर चलता है, जिसे 4nm प्रोसेस पर बनाया गया है। इसमें 12GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। कैमरा की बात करें तो Vivo V70 FE में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जो 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, डुअल बैंड Wi Fi, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर और कई सेंसर भी दिए गए हैं। फोन की मोटाई 7.59mm और वजन करीब 200 ग्राम बताया गया है।
कीमत की बात करें तो Vivo ने Vivo V70 FE को कई वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत IDR 64,99,000 (करीब 35,000 रुपये) रखी गई है। वहीं 12GB + 256GB वेरिएंट IDR 71,99,000 (करीब 39,000 रुपये) में उपलब्ध है। इसके अलावा 8GB + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत IDR 73,99,900 (करीब 40,000 रुपये) रखी गई है। फोन को Blue, Light Purple और Silver कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन इंडोनेशिया में Vivo के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?