• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • LPG सब्सिडी नहीं आई? घर बैठे ऐसे चेक करें क्या है वजह, ऐसे पता चलेगा स्टेटस

LPG सब्सिडी नहीं आई? घर बैठे ऐसे चेक करें क्या है वजह, ऐसे पता चलेगा स्टेटस

भारत सरकार की एक स्कीम के तहत लाभार्थियों को एलपीजी सब्सिडी मिलती है।

LPG सब्सिडी नहीं आई? घर बैठे ऐसे चेक करें क्या है वजह, ऐसे पता चलेगा स्टेटस

Photo Credit: MyLPG.in

ख़ास बातें
  • भारत सरकार की एक स्कीम के तहत लाभार्थियों को एलपीजी सब्सिडी मिलती है।
  • उज्जवला योजना के तहत LPG सिलेंडर पर सब्सिडी शुरू हुई थी।
  • देश में परिवारों को एलपीजी सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है।
विज्ञापन

भारत सरकार की एक स्कीम के तहत लाभार्थियों को एलपीजी सब्सिडी मिलती है। मोदी सरकार ने उज्जवला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर खरीदारों के लिए सब्सिडी शुरू की थी, जिससे 300 रुपये की सब्सिडी के बाद सिलेंडर की कीमत कम हो जाती है। भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद कीमत 913 रुपये हो गई है, लेकिन 300 रुपये की सब्सिडी के बाद यह सिर्फ 613 रुपये हो जाएगी। आपको बता दें कि पहले यह सब्सिडी 200 रुपये थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया था। अगर आपकी एलपीजी सब्सिडी आपके बैंक अकाउंट में नजर नहीं आ रही है तो इसकी कई वजहें हो सकती हैं। कई लोगों को सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पाता क्योंकि सब्सिडी पुराने अकाउंट में चली जाती है या पहुंच ही नहीं पाती है। हालांकि, आप घर बैठे आसानी से ऑनलाइन हर रीफिल और सब्सिडी ट्रांसफर को चेक कर सकते हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि गैस सब्सिडी सही जगह पर मिले। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

देश में बहुत से लोग कम आय के चलते घर में खाना बनाने के लिए एलपीजी सब्सिडी पर काफी निर्भर हैं। ऐसे में अगर सब्सिडी छूट जाती है या पुराने या गलत बैंक अकाउंट में चली जाती है तो इससे बहुत परेशानी होती है। आप ट्रांसफर स्टेटस को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं, जिससे आपको समस्या का तुरंत पता लग पाएगा और यह सुनिश्चित होगा कि आपकी सब्सिडी सही जगह पर पहुंच रही है।

कैसे चेक करें एलपीजी सब्सिडी स्टेटस:

  • एलपीजी सब्सिडी का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको MyLPG.in के आधिकारिक पोर्टल पर जाना है।
  • फिर आपको सबसे ऊपर दाईं ओर दिए गए विकल्प से अपना एलपीजी प्रोवाइडर जैसे कि इंडेन, एचपी या भारत गैस में से चयन करना है।
  • फिर आपको अपनी 17 डिजिट की एलपीजी आईडी या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करके लॉगिन करना है।
  • अब आपको व्यू कंटेंट/रिफिल हिस्ट्री पर क्लिक करना है।
  • अब आपको सब्सिडी अमाउंट और बैंक स्टेटस कॉलम पर जाकर चेक करना है।
  • यहां पर आप अमाउंट ट्रांसफर हुआ है या नहीं यह देखने के लिए चेक कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LPG Subsidy, LPG Cylinder, Ujjwala Yojana, How to
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »