अमेरिका में टैरिफ के प्रेशर के बावजूद स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी के पीछे प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम, वेंडर्स का मजबूत इकोसिस्टम और इंटरनेशनल स्मार्टफोन मेकर्स का इनवेस्टमेंट प्रमुख कारण हैं। देश से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple की बड़ी हिस्सेदारी है।
मारूति सुजुकी ने बताया है कि e Vitara को अगले वर्ष जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए जल्द बुकिंग्स शुरू हो सकती हैं। e Vitara को चार डुअल-टोन विकल्पों सहित 10 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध कराया जा सकता है। कंपनी ने इसके प्राइसेज की जानकारी नहीं दी है। e Vitara में 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है।
फ्लावर्स का एक्सपोर्ट करने वाली यह फर्म मालापुरम के दो व्यक्ति चला रहे थे। पिछले कई वर्षों से यह फर्म इंडोनेशिया को फ्लावर्स का एक्सपोर्ट कर रही थी। इन दोनों आरोपियों को बैंकिंग सिस्टम के बजाय क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पेमेंट्स मिलती थी। इस मामले में रकम को छिपाने के लिए इन दोनों ने कथित तौर पर स्टूडेंट्स सहित विभिन्न व्यक्तियों के नामों पर कई क्रिप्टो वॉलेट्स बनाए थे।
इस वर्ष अप्रैल से सितंबर के बीच अमेरिका को यह एक्सपोर्ट बढ़कर लगभग 9.4 अरब डॉलर का रहा है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह लगभग 3.1 अरब डॉलर का था। ICEA का अनुमान है कि मौजूदा वित्त वर्ष में स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट बढ़कर लगभग 35 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है। पिछले महीने लॉन्च की गई Apple की iPhone 17 सीरीज की भी भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है।
मारूति सुजुकी ने e-Vitara का एक्सपोर्ट शुरू कर दिया है। अगस्त के अंत में कंपनी ने e-Vitara की 2,900 से अधिक यूनिट्स को गुजरात के पीपावाव पोर्ट से 12 यूरोपीय देशों को भेजा था। मारूति सुजुकी ने इसका जर्मनी, ब्रिटेन, नॉर्वे, फ्रांस, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन, हंगरी, आइसलैंड, ऑस्ट्रिया और बेल्जियम को एक्सपोर्ट किया है।
यह सुजुकी का पहला बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) है। कंपनी ने अगस्त के अंत में e-Vitara की 2,900 से अधिक यूनिट्स को गुजरात के पीपावाव पोर्ट से 12 यूरोपीय देशों को भेजा है। कंपनी ने e-Vitara का जर्मनी, ब्रिटेन, नॉर्वे, फ्रांस, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन, हंगरी, आइसलैंड, ऑस्ट्रिया और बेल्जियम को एक्सपोर्ट किया है।
कंपनी की आगामी आईफोन सीरीज में एक नया स्लिम और लाइटवेट स्मार्टफोन iPhone 17 Air भी शामिल हो सकता है। यह आईफोन व्हाइट, लाइट गोल्ड, लाइट ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध हो सकता है। एपल की योजना भारत में इस सीरीज के सभी मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की है। मौजूदा वर्ष की अप्रैल तिमाही में भारत से एपल ने लगभग 7.5 अरब डॉलर के आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया है।
देश में कंपनी का पहला स्टोर मुंबई के BKC में दो वर्ष पहले खोला गया था। कंपनी का दूसरा स्टोर दक्षिण दिल्ली में साकेत के Select Citywalk Mall में है। हाल ही में कंपनी के CEO, Tim Cook ने तिमाही नतीजों की घोषणा के दौरान बताया था कि एपल की योजना भारत में नए रिटेल स्टोर्स शुरू करने की है। इससे स्मार्टफोन्स के इस बड़े मार्केट में कंपनी को अपनी सेल्स बढ़ाने में आसानी होगी।
Rockstar Games ने GTA Online प्लेयर्स के लिए “End of Summer Giveaway” का ऐलान किया है। प्लेयर्स को सिर्फ लॉग इन करने पर GTA$1 मिलियन मिल रहा है और GTA+ सब्सक्राइबर्स को GTA$2 मिलियन तक फ्री कैश मिलेगा। इसके अलावा Simeon Export Requests और Contact Missions पर एक्स्ट्रा GTA$ और RP, हफ्ते के चैलेंज पर बोनस कैश और Premium Deluxe Repo Work पूरा करने पर सीधा GTA$500,000 का इनाम भी मिलेगा। Drift Walton L35 कार भी लिमिटेड टाइम के लिए फ्री है।
एपल ने बताया है कि बेंगलुरु में रिटेल स्टोर 2 सितंबर को शुरू किया जाएगा। कंपनी की iPhone 17 सीरीज को भी अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। एपल का नया स्टोर बेंगलुरु के Phoenix Mall में है। कंपनी के अन्य स्टोर्स के तरह इसमें कंपनी के प्रोडक्ट्स के स्पेशिलिस्ट्स और सेल्स टीम मौजूद होगी। पिछले कुछ वर्षों में भारत में आईफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
टाटा ग्रुप के साथ एपल अपनी पार्टनरशिप को बढ़ा रही है। देश में अगले दो वर्षों में असेंबल किए जाने वाले सभी आईफोन मॉडल्स में टाटा ग्रुप की हिस्सेदारी आधी हो सकती है। इस वर्ष की अप्रैल तिमाही में भारत से एपल ने लगभग 7.5 अरब डॉलर के आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया है। इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष में देश से कंपनी ने लगभग 17 अरब डॉलर के आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया था।
फॉक्सकॉन की तेलंगाना की फैक्टरी में डायसप्रोसियम की कमी हो रही है। यह एक रेयर अर्थ मेटल है जो ईयरबड्स में इस्तमाल होने वाले हाई-परफॉर्मेंस मैग्नेट्स में एक महत्वपूर्ण कंपोनेंट है। इसके साथ ही नियोडायमियम का इस्तेमाल एयरपॉड्स में साउंड लाने वाले ऑडियो ड्राइवर्स बनाने में किया जाता है। इन दोनों रेयर अर्थ मेटल्स का चीन एक बड़ा एक्सपोर्टर है।
ट्रंप ने एपल के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Tim Cook को अमेरिका में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए कहा है। एपल की योजना चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा भारत में शिफ्ट करने की है। ट्रंप ने कुक के साथ अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, "कुक के साथ मुझे कुछ समस्या हुई थी। वह भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगा रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि भारत में आप मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएं।"
एपल ने नॉर्थ अमेरिका सहित अधिकतर रीजंस में Apple Watch की शिपमेंट्स में कमी दर्ज की है। इसके पीछे नए स्मार्टवॉच मॉडल्स की कमी और कंपनी की मौजूदा स्मार्टवॉचेज के कम अपग्रेड प्रमुख कारण हैं। पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में Apple Watch की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 19 प्रतिशत घटी हैं। यह लगातार दूसरा वर्ष है जिसमें एपल को स्मार्टवॉचेज की शिपमेंट्स में कमी को दर्ज करना पड़ा है।
स्मार्टफोन की इंटरनेशनल शिपमेंट्स 0.2 प्रतिशत बढ़कर लगभग 29.69 करोड़ यूनिट्स की हैं। इस मार्केट में लगातार तीसरी तिमाही में ग्रोथ कम रही है। सैमसंग का लगभग 6.05 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट के साथ लगभग 20 प्रतिशत का मार्केट शेयर है। सैमसंग को Galaxy S25 सीरीज और नई Galaxy A सीरीज के लॉन्च से फायदा हुआ है।