अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू

Sandisk ने भारत में Extreme Fit USB C Flash Drive लॉन्च किया है, जो 1TB तक स्टोरेज और 400MBps तक रीड स्पीड ऑफर करता है।

अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू

Photo Credit: Sandisk

ख़ास बातें
  • दुनिया का सबसे छोटा 1TB USB C फ्लैश ड्राइव
  • 400MBps तक रीड स्पीड के साथ फास्ट ट्रांसफर
  • 64GB से 1TB तक स्टोरेज के विकल्प उपलब्ध
विज्ञापन

Sandisk ने भारत में अपना नया Sandisk Extreme Fit USB C Flash Drive लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह दुनिया का सबसे छोटा 1TB USB C फ्लैश ड्राइव है, जिसे खास तौर पर लैपटॉप और टैबलेट यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन ऐसा है कि इसे डिवाइस में लगाकर लगातार इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, यह ड्राइव 400MB प्रति सेकेंड तक की रीड स्पीड ऑफर करती है और इसमें 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

कीमत की बात करें तो Sandisk ने Sandisk Extreme Fit USB C Flash Drive को कई स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इसके 64GB मॉडल की कीमत 2,049 रुपये रखी गई है। वहीं 128GB वेरिएंट 2,799 रुपये, 256GB वेरिएंट 4,899 रुपये और 512GB मॉडल 4,999 रुपये में उपलब्ध है। टॉप 1TB वेरिएंट की कीमत 17,299 रुपये रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह फ्लैश ड्राइव फिलहाल Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Sandisk Extreme Fit USB C Flash Drive में अल्ट्रा कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया गया है, जिसे डिवाइस में लगाकर छोड़ा जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इसका छोटा डिजाइन लैपटॉप और टैबलेट के साथ इस्तेमाल के दौरान ज्यादा जगह नहीं घेरता, जिससे इसे आसानी से रोजमर्रा के इस्तेमाल में रखा जा सकता है। यह ड्राइव USB C पोर्ट वाले लैपटॉप, टैबलेट और अन्य डिवाइस के साथ काम करती है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो यह फ्लैश ड्राइव 128GB से 1TB वेरिएंट तक 400MB प्रति सेकेंड तक की रीड स्पीड ऑफर करती है, जबकि 64GB मॉडल में 300MB प्रति सेकेंड तक की रीड स्पीड मिलती है। कंपनी के मुताबिक, इससे बड़े फाइल्स को तेजी से ट्रांसफर किया जा सकता है।

इसके अलावा यूजर्स Sandisk Memory Zone ऐप की मदद से अपने फाइल्स को आसानी से मैनेज और बैकअप कर सकते हैं। यह ऐप Windows और Mac डिवाइस पर काम करता है और फाइल्स को ऑर्गनाइज करने में मदद करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  8. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  9. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  10. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »