iQOO Z11 का टीजर जारी, 9020mAh की विशाल बैटरी के साथ दमदार गेमिंग फीचर्स से लैस

iQOO जल्द ही अपना आगामी स्मार्टफोन iQOO Z11 लॉन्च करने वाला है।

iQOO Z11 का टीजर जारी, 9020mAh की विशाल बैटरी के साथ दमदार गेमिंग फीचर्स से लैस

Photo Credit: iQOO

iQOO Z11x में 7,200mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • iQOO Z11 में 1.5K LTPS डिस्प्ले मिलेगी।
  • iQOO Z11 में 9020mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।
  • iQOO Z11 की कीमत 2,000-3,000 युआन (26,600–40,000 रुपये) के बीच होगी।
विज्ञापन

iQOO जल्द ही अपना आगामी स्मार्टफोन iQOO Z11 लॉन्च करने वाला है। आधिकारिक आगमन से पहले इस फोन का टीजर जारी हुआ है, जिससे काफी कुछ पता चला है। कंपनी ने पुष्टि की है कि इस फोन में 9020mAh की बड़ी बैटरी के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट वाली गेमिंग डिस्प्ले होगी। यह कंपनी द्वारा किसी फोन में दिए जाने वाली अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। iQOO के प्रोडक्ट मैनेजर जिंग चेंग ने कंपनी के 7वें स्थापना दिवस इवेंट के दौरान फोन के बारे में खुलासा किया। यहां हम आपको iQOO Z11 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iQOO Z11 Price (Expected)

iQOO Z11 की कीमत की बात करें तो जिंग चेंग ने फोन के बारे में बात करते हुए कहा कि यह 2,000-3,000 युआन (26,600–40,000 रुपये) के प्राइस रेंज में बेहतर ऑप्शन बनेगा। इस फोन का मुकाबला Realme P4 Power से हो सकता है, जिसमें 10,001mAh बैटरी दी गई है। iQOO Z11 इस महीने के आखिर में लॉन्च होने की उम्मीद है। 

iQOO Z11 सर्टिफिकेशन डेटाबेस में आया नजर

iQOO Z11 हाल ही में मॉडल नंबर I2512 के तहत मलेशिया के SIRIM सर्टिफिकेशन डेटाबेस में नजर आया था। इस लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि यह फोन iQOO Z11 5G हो सकता है। आपको बता दें कि फोन इसी मॉडल नंबर के साथ IMEI डेटाबेस में नजर आया था। चीन में मॉडल नंबर V2551A और V2547A वाले दो Vivo फोन 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आए थे, जिनमें से एक iQOO Z11 हो सकता है। लिस्टिंग में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट नजर आया है, जिससे पता चलता है कि फोन के साथ 90W चार्जिंग एडॉप्टर भी मिलेगा।

iQOO Z11 Specifications

लीक्स के अुसार, iQOO Z11 में 1.5K LTPS डिस्प्ले मिलेगी। हालांकि, अभी तक डिस्प्ले का सटीक साइज सामने नहीं आया है। आगामी फोन मिड-रेंज प्रोसेसर पर चलने की अफवाह है, लेकिन चिपसेट का खुलासा नहीं हुआ है। आपको बता दें कि iQOO Z10 बीते साल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ था। iQOO भारत में Z11 के साथ-साथ 12 मार्च को iQOO Z11x लॉन्च करने की भी तैयारी कर रहा है, जिसमें 7,200mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »