आगामी स्मार्टफोन में 7,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है
Photo Credit: OnePlus
इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है
चाइनीज हैंडसेट मेकर OnePlus का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 15T में 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में LUMO पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। यह पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए OnePlus 13T की जगह लेगा। OnePlus 15T में 7,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ हो सकती है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर OnePlus ने आगामी स्मार्टफोन की इमेजेज को शेयर किया है। OnePlus 15T में स्क्विसर्कल शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। इसमें डुअल रियर कैमरा के साथ एक LED फ्लैश है। इसमें कुछ उठा हुआ कैमरा आइलैंड है। यह स्मार्टफोन ब्राउन और ग्रीन कलर्स में दिखाया गया है। OnePlus 15T में राउंडेड कॉर्नर्स के साथ फ्लैट बैक पैनल है।
OnePlus 15T में 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके डिस्प्ले में चारों साइड पर स्लिम बेजेल्स और राउंडेड कॉर्नर्स होंगे। इस स्मार्टफोन में अपग्रेडेड 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। यह चार्जर और प्रोटेक्टिव केस जैसी मैग्नेटिक एक्सेसरीज को सपोर्ट करेगा। यह पता नहीं चला है कि इस स्मार्टफोन में बिल्ट-इन मैग्नेट होंगे या नहीं। OnePlus 15T में 7,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में LUMO पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। OnePlus 15T की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल या 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर OnePlus 15T की मॉडल नंबर - OnePlus PLZ110 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,669 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,740 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। OnePlus 15T में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। OnePlus 13T में 6.32-इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर
Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ