• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola के S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर पर दिसंबर में मिल रहा 10,000 रुपये का डिस्काउंट

Ola के S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर पर दिसंबर में मिल रहा 10,000 रुपये का डिस्काउंट

इसके अलावा कंपनी ने शून्य डाउन पेमेंट और 2,499 रुपये तक की मासिक EMI और 8.99 प्रतिशत के इंटरेस्ट रेट की भी पेशकश की है

Ola के S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर पर दिसंबर में मिल रहा 10,000 रुपये का डिस्काउंट

कंपनी की बिक्री नवंबर में लगातार तीसरे महीने 20,000 यूनिट्स से अधिक की रही

ख़ास बातें
  • डिस्काउंट के बाद इसका प्राइस लगभग 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगा
  • कंपनी ने केवल 10 महीनों में एक लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन को पूरा किया है
  • कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का एक्सपोर्ट करने की भी तैयारी की है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने दिसंबर में स्पेशल ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी के S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद इसका प्राइस लगभग 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगा। इसके अलावा कंपनी ने शून्य डाउन पेमेंट और 2,499 रुपये तक की मासिक EMI और 8.99 प्रतिशत के इंटरेस्ट रेट की भी पेशकश की है। 

Ola Electric की बिक्री नवंबर में लगातार तीसरे महीने 20,000 यूनिट्स से अधिक की रही। कंपनी ने बताया कि कस्टमर्स इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की शून्य डाउन पेमेंट पर तुरंत डिलीवरी ले सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें कंपनी के हायपरचार्जर नेटवर्क के एक वर्ष तक मुफ्त इस्तेमाल की सुविधा और एक वर्ष तक मुफ्त सर्विस जैसे अतिरिक्त बेनेफिट भी मिलेंगे। कंपनी ने शून्य प्रोसेसिंग फीस और चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर अतिरिक्त डिस्काउंट की भी पेशकश की है। 

कंपनी ने केवल 10 महीनों में एक लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन का आंकड़ा पूरा कर लिया है। कंपनी ने पिछले वर्ष नवंबर में तमिलनाडु के कृष्णागिरी में अपनी फैक्टरी में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्रोडक्शन शुरू किया था। हाल ही में कंपनी ने अफोर्डेबल प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Air लॉन्च किया था। इसका प्राइस कंपनी के पहले से मौजूद Ola S1 और Ola S1 Pro से कम रखा गया है। Ola S1 Air की बैटरी कैपेसिटी 2.5 KWh और टॉप स्पीड 85kmph की है। कंपनी का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 101km की ARAI रेंज और सामान्य स्थितियों में 100km की रेंज देता है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 84,999 रुपये है। यह शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस है। इसमें FAME II सब्सिडी शामिल है। इस प्राइस में राज्य की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी नहीं है। यह कोरल ग्लैम, जेट ब्लैक, लिक्विड सिल्वर, नियो मिंट और पोरक्लेन व्हाइट कलर ऑप्शंस में मिलेगा कंपनी के अन्य ई-स्कूटर्स की तरह इसमें म्यूजिक, नेविगेशन और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स हैं। Ola Electric ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम Move OS का नया वर्जन भी पेश किया है। Ola S1 Air इसी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। Ola Electric ने इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की तैयारी की है। कंपनी के S1 और S1 Pro स्कूटर्स की नेपाल में बिक्री शुरू की गई है। इसके बाद यह लैटिन अमेरिका, आसियान और यूरोप में एक्सपैंशन कर सकती है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  2. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  5. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  6. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  7. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  8. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  9. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  10. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »