Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में 6,800 mAh रेटेड बैटरी हो सकती है, जिसकी मार्केटिंग 7,000 mAh की बैटरी के तौर पर की जा सकती है। Honor ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है

Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग

यह पिछले वर्ष पेश किए गए Honor X70i की जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • Honor X80i में 6.6 OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
  • Honor X80i में 2.6 GHz स्पीड के साथ ऑक्टाकोर प्रोसेसर हो सकता है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Honor की X सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Honor X80i में 6.6 OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Honor X70i की जगह ले सकता है। 

चीन के रेगुलेटर TENAA के डेटाबेस पर Honor के एक स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। यह Honor X80i हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। Honor X80i को 6 GB, 8 GB, 12 GB और 16 GB के RAM और  128 GB, 256 GB, 512 GB और 1 TB की स्टोरेज में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Honor X80i में 2.6 GHz स्पीड के साथ ऑक्टाकोर प्रोसेसर हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन में 6,800 mAh रेटेड बैटरी हो सकती है, जिसकी मार्केटिंग 7,000 mAh की बैटरी के तौर पर की जा सकती है। Honor ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, TENAA पर इसकी लिस्टिंग से इसके जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। Honor X70i में 6.7 इंच फुल HD+ AMOLED स्क्रीन है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7025 Ultra दिया गया है। Honor X70i की रियर कैमरा कैमरा यूनिट में 108 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है। 

हाल ही में Honor 600 Lite को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच फुल HD+ (1,200 × 2,600 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 3,840 Hz की PWM डिमिंग और 800 निट्स की सामान्य ब्राइटनेस और APL मोड में 6,500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ दिया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 7100 Elite चिपसेट और Mali-G610 MC2 GPU है।  Honor 600 Lite की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Honor 600 Lite में 6,520 mAh की बैटरी है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »