85kmph टॉप स्पीड, 100 किलोमीटर की रेंज के साथ लॉन्च हुआ अफोर्डेबल ई-स्कूटर Ola S1 Air

यह 101km की ARAI रेंज और सामान्य स्थितियों में 100km की रेंज देता है। कंपनी के अन्य ई-स्कूटर्स की तरह इसमें म्यूजिक, नेविगेशन और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स हैं

85kmph टॉप स्पीड, 100 किलोमीटर की रेंज के साथ लॉन्च हुआ अफोर्डेबल ई-स्कूटर Ola S1 Air

यह 24 अक्टूबर तक 79,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा

ख़ास बातें
  • इसमें म्यूजिक, नेविगेशन और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स हैं
  • इसका प्राइस Ola S1 और Ola S1 Pro से कम रखा गया है
  • कंपनी ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम Move OS का नया वर्जन भी पेश किया है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने अफोर्डेबल प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Air लॉन्च किया है। इसका प्राइस कंपनी के पहले से मौजूद Ola S1 और Ola S1 Pro से कम रखा गया है। Ola S1 Air की बैटरी कैपेसिटी 2.5 KWh और टॉप स्पीड 85kmph की है। 

कंपनी ने बताया कि नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 101km की ARAI रेंज और सामान्य स्थितियों में 100km की रेंज देता है। कंपनी के अन्य ई-स्कूटर्स की तरह इसमें म्यूजिक, नेविगेशन और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स हैं। Ola Electric ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम Move OS का नया वर्जन भी पेश किया है। Ola S1 Air इसी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। 

Ola S1 Air का प्राइस और उपलब्धता

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 84,999 रुपये है। यह शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस है। इसमें FAME II सब्सिडी शामिल है। इस प्राइस में राज्य की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी नहीं है। यह कोरल ग्लैम, जेट ब्लैक, लिक्विड सिल्वर, नियो मिंट और पोरक्लेन व्हाइट कलर ऑप्शंस में मिलेगा। कस्टमर्स 999 रुपये पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को रिजर्व कर सकते हैं। यह 24 अक्टूबर तक 79,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने बताया कि इसकी डिलीवरी अगले वर्ष अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू की जाएगी। इसकी 2.5 KWh की लिथियम आयन बैटरी कंपनी के अन्य स्कूटर्स से स्मॉल है। इसके फ्रंट ड्रम ब्रेक और रियर डिस्क ब्रेक हैं। इसका वजन लगभग 99 किलोग्राम का है, जो इस प्राइस रेंज में इंटरनल कम्बश्चन इंजन वाले स्कूटर्स से हल्का है।  

Ola Electric ने इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की तैयारी की है। कंपनी के S1 और S1 Pro स्कूटर्स की जल्द नेपाल में बिक्री शुरू की जाएगी। इसके लिए नेपाल में CG Motors के साथ एग्रीमेंट किया गया है। इसके बाद कंपनी लैटिन अमेरिका, आसियान और यूरोप में एक्सपैंशन कर सकती है। Ola के फाउंडर और CEO, Bhavish Aggarwal ने कहा था,  "विदेश में हमारे एक्सपैंशन का मतलब कंपनी की ग्रोथ के साथ ही दुनिया में EV सेगमेंट को आगे बढ़ाने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका होने का संकेत है।" उनका कहना था कि इलेक्ट्रिक व्हीकल के सेगमेंट को अगले लेवल पर ले जाने के लिए भारत को बड़ा योगदान देना होगा। कंपनी ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक कार प्रोजेक्ट भी घोषणा की थी।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »