Price

Price - ख़बरें

  • Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
    Samsung Galaxy S27+ में कंपनी का Exynos 2700 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.66 इंच फुल HD+ 2X AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Samsung Galaxy S27+ में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।
  • Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
    भारत में Vivo X500 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 1,20,000 रुपये का हो सकता है। देश में इसी महीने यह स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि Vivo X500 के रेड कलर वाले वेरिएंट को एशिया में अन्य मार्केट्स में भी लॉन्च किया जाएगा या नहीं। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन सीरीज को अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।
  • Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
    Infinix Xpad 30 टैबलेट ग्लोबल बाजार में लॉन्च हो गया है। Xpad 30 के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट PHP 14,999 (लगभग 22,000) है। Xpad 30 में 11 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। इसमें 7,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
    Xiaomi ने चीन में नया Mijia Floor Lamp लॉन्च किया है। इस स्मार्ट फ्लोर लैंप में RGB और WRGB के दो अलग-अलग लाइटिंग सिस्टम दिए गए हैं। यह 16 मिलियन कलर्स और 18 बिल्ट-इन लाइटिंग इफेक्ट्स सपोर्ट करता है। इसमें 1 से 100 प्रतिशत तक ब्राइटनेस और 1800K से 6500K तक कलर टेम्परेचर एडजस्ट करने का ऑप्शन मिलता है। यूजर्स इसे Mi Home App, XiaoAI Voice Commands और टच रिंग से कंट्रोल कर सकते हैं। इसकी रेगुलर कीमत 999 युआन और क्राउडफंडिंग कीमत 719 युआन है। फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग की जानकारी नहीं है।
  • बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
    Dyson ने भारत में अपना नया Cool Tower Fan लॉन्च किया है। इसमें कंपनी की Air Multiplier Technology दी गई है, जो आसपास की हवा को खींचकर तेज और लगातार एयरफ्लो देने में मदद करती है। कंपनी का दावा है कि यह हर सेकंड 500 लीटर तक हवा प्रोजेक्ट कर सकता है। इसमें 10 एयरफ्लो सेटिंग्स, 70 डिग्री ऑस्किलेशन, रिमोट कंट्रोल और 15 मिनट से 9 घंटे तक का Sleep Timer मिलता है। इसका ब्लेडलेस डिजाइन इसे साफ करना आसान बनाता है। Dyson Cool Tower Fan की भारत में कीमत 27,900 रुपये रखी गई है।
  • ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
    दिवाली सेल खत्म होने के बाद भी Samsung Galaxy S26 Ultra 5G पर तगड़ी डील मिल रही है। Galaxy S26 Ultra 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट रिटेल साइट विजय सेल्स पर ₹1,39,999 में उपलब्ध हो रहा है। वहीं बैंक ऑफर में HSBC TAJ बैंक क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर 20% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹10 हजार तक) पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,29,000 हो जाएगी।
  • ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
    ₹15,000 के बजट में भारतीय बाजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G मौजूद हैं। Poco C85x 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹13,749 है। वहीं Redmi A7 Pro 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट ₹14,489 में आता है। जबकि Lava Virat V1 5G का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट ₹12,799 में लिस्ट किया गया है।
  • Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
    Infinix ने अपना नया लैपटॉप XBook 14 Neo लॉन्च किया है। इसमें 14-inch IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 1920 x 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है। इसकी खासियत 180 डिग्री हिंज है, जिससे डिस्प्ले को पूरी तरह फ्लैट खोला जा सकता है। लैपटॉप में 13th Gen Intel Core i3 और Core i5 प्रोसेसर के ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 55Wh बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी 13 घंटे तक के बैकअप का दावा करती है। इसका वजन 1.2kg है और शुरुआती कीमत RM2,199 (करीब 50,700 रुपये) है।
  • सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
    Dyson ने भारत में अपना नया Hot+Cool HF1 Fan Heater लॉन्च किया है। यह 2-in-1 डिवाइस सर्दियों में कमरे को गर्म करने और गर्मियों में ठंडी हवा देने का काम करता है। इसमें Air Multiplier Technology, सिरामिक हीटिंग प्लेट्स और 10 एयरफ्लो स्पीड मिलती हैं। कंपनी का दावा है कि यह कमरे का तापमान 100 सेकंड में 1 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा सकता है। इसमें MyDyson App सपोर्ट, Sleep Mode, Child Lock और 70 डिग्री ऑस्किलेशन जैसे फीचर्स भी हैं। भारत में इसकी कीमत 38,900 रुपये रखी गई है।
  • ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
    दिवाली सेल खत्म होने के बाद ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 6000mAh की बैटरी वाला Lava Virat V1 5G डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हो रहा है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
    Infinix Smart 30e 5G मलेशिया में लॉन्च किए गए Infinix Smart 20e की जगह ले सकता है। Infinix Smart 20e में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। Infinix Smart 20e में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
    भारत में Vivo X500 सीरीज को इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X500 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 1,20,000 रुपये, Vivo X500 Pro के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का लगभग 1,50,000 रुपये और Vivo X500 Pro Max के समान कन्फिग्रेशन वाले वेरिएंट का लगभग 1,60,000 रुपये का हो सकता है।
  • Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
    Meta Muse AI के लिए भारतीय कीमतों का खुलासा हो गया है। कंपनी के AI मॉडल का बेस प्लान 2000 रुपये से कम में शुरू हो सकता है। कंपनी इसके साथ ही Muse AI का हाई प्राइस प्लान भी पेश करेगी जिसकी कीमत 9000 रुपये तक बताई जा रही है।
  • OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
    अगले वर्ष लॉन्च किए जाने वाले हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन्स में OnePlus 17 भी शामिल हो सकता है। OnePlus के बहुत से स्मार्टफोन्स में टॉल, नैरो डिस्प्ले वाला फॉर्मेट दिया गया है। OnePlus 17 के साथ इस ट्रेंड को बदला जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन में वाइड स्क्रीन से गेमिंग के दौरान बेहतर व्यू उपलब्ध कराने पर फोकस हो सकता है।
  • iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
    दिवाली के मौके पर क्रोमा पर शुरू हुई सेल में iPhone 17 Pro Max पर डील मिल रही है। 17 Pro Max का 256GB स्टोरेज वेरिएंट क्रोमा पर ₹1,35,990 में उपलब्ध हो रहा है। बैंक ऑफर में AU Bank  क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,29,190 हो जाएगी।

Price - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »