Realme C83 5G भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 6.8 इंच 144Hz डिस्प्ले, Dimensity 6300 प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी दी गई है।
Photo Credit: Realme
Realme C83 5G की शुरुआती कीमत 13,499 रुपये है
Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme C83 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की C सीरीज का नया मॉडल है, जिसमें बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके साथ MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 7000mAh बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित realme UI 7.0 पर चलता है।
कीमत की बात करें तो Realme C83 5G को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 13,499 रुपये रखी गई है। वहीं 4GB + 128GB वेरिएंट 14,499 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल 17,499 रुपये में उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक, फोन की पहली सेल 7 मार्च 2026 से शुरू होगी। इसे Blooming Purple और Sprouting Green कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। ग्राहक इसे Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकेंगे। लॉन्च ऑफर के तहत 6 महीने तक का नो कॉस्ट EMI विकल्प भी दिया गया है।
Realme C83 5G में 6.8 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1570 × 720 पिक्सल है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। फोन IP64 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। इसके अलावा इसमें ArmorShell प्रोटेक्शन और MIL STD 810H मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।
Realme C83 5G MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर चलता है, जिसके साथ Mali G57 MC2 GPU जुड़ा है। इसमें 4GB या 6GB LPDDR4X RAM और 64GB या 128GB eMMC 5.1 स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा की बात करें तो Realme C83 5G में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो LED फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में AI Outdoor Mode नाम का फीचर भी दिया गया है, जो बाहर इस्तेमाल के दौरान सिस्टम परफॉर्मेंस, स्पीकर वॉल्यूम, नेटवर्क रिस्पॉन्स और डिस्प्ले ब्राइटनेस को ऑप्टिमाइज करने का दावा करता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi Fi, Bluetooth 5.3, GPS और USB Type C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक और स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!