itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
itel ने भारतीय बाजार में Soundbar 160W और Soundbar 120W लॉन्च किए हैं। नए साउंडबार्स Bluetooth 5.3, DSP चिपसेट, LED डिस्प्ले और iThumpX BASS टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। Soundbar 160W में क्वाड-स्पीकर सेटअप दिया गया है, जबकि 120W मॉडल डुअल-स्पीकर कॉन्फिगरेशन के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए TV (ARC), Optical, AUX, USB और SW Out पोर्ट्स मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक, दोनों मॉडल्स में वर्चुअल 360-डिग्री ऑडियो सपोर्ट और तीन EQ Modes दिए गए हैं। इनकी कीमत 4,649 रुपये से शुरू होती है और ये देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।