Flipkart पर Nothing Phone 3a पर ICICI बैंक कार्ड के साथ 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट और 5000mAh बैटरी दी गई है।
Nothing ने पिछले साल Phone (3a) को लॉन्च किया था और अब ग्राहकों के पास इसे सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है। इसकी कुछ खासियतों की बात करें, तो Phone 3a में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिलता है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। फोन में FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले मिलता है। प्रोसेसर के साथ LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज टाइप को जोड़ा गया है। फोन में 5000mAh बैटरी मिलती है और बॉडी IP64 रेटेड है। नीचे Nothing Phone 3a की डील के बारे में सब कुछ बताया गया है।
Nothing Phone 3a के 8GB + 128GB और 8GB + 256GB कॉन्फिगरेशंस को लॉन्च प्राइस, यानी क्रमश: 24,999 रुपये और 26,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि, ग्राहक ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड का यूज करते इसे खरीदते हैं, तो उन्हें फ्लैट 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। डील Flipkart पर मिल रही है। ग्राहक फोन Phone 3a को ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Nothing Phone 3a में 6.77 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2392 पिक्सल है। इसमें 30-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 800 निट्स नॉर्मल, 1300 निट्स आउटडोर और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन पांडा ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा कोर Snapdragon 7s Gen 3 4nm प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 720 GPU मिलता है। फोन में 8GB / 12GB LPDDR4X RAM और 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित Nothing OS 3.1 पर चलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Nothing Phone (3a) के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.88 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का 114 डिग्री अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Samsung 2x टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.52mm, चौड़ाई 77.50mm और मोटाई 8.35mm है, जबकि वजन करीब 201 ग्राम है। फोन स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है और इसमें IP64 रेटिंग दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type C और NFC का सपोर्ट मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत