Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच (1,080 x 2,424 पिक्सल्स) pOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स

Photo Credit: Google

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच pOLED डिस्प्ले दिया गया है
  • Google Pixel 10a में कंपनी का प्रॉपराइटरी G4 चिपसेट है
  • इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है
विज्ञापन

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google के नए स्मार्टफोन की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। पिछले महीने इंटरनेशनल मार्केट में Google Pixel 10a को लॉन्च किया गया था। भारत में इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन में 5,100 mAh की बैटरी दी गई है। Google Pixel 10a में 6.3 इंच (1,080 x 2,424 पिक्सल्स) pOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में  f/1.7 अपार्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का कैमरा है। Google Pixel 10a में कंपनी का प्रॉपराइटरी G4 चिपसेट और Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर दिया गया है। 

Google Pixel 10a का प्राइस 

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 49,999 रुपये का है। Google Pixel 10a को HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन पर 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। इसके लिए 24 महीने की बिना इंटरेस्ट के EMI का भी विकल्प है। इस स्मार्टफोन की बिक्री गूगल के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जा रही है। Google Pixel 10a को Fog, Berry, Lavender और Obsidian कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Google Pixel 10a के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच (1,080 x 2,424 पिक्सल्स) pOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में गूगल का प्रॉपराइटरी G4 चिपसेट और Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर दिया गया है। Google Pixel 10a की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.7 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Google Pixel 10a  की 5,100 mAh की बैटरी 30 W वायर्ड और 10 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 153.9 x 73 x 9 mm और भार लगभग 183 ग्राम का है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »