Customers

Customers - ख़बरें

  • ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
    BSNL ने नए ग्राहकों के लिए ₹51 का खास ऑफर पेश किया है। इसके तहत नया SIM या कनेक्शन लेने पर 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान यूजर्स को रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। यानी पूरे 28 दिनों में कुल 56GB डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है। यह ऑफर 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध है। इसका फायदा लेने के लिए नजदीकी BSNL Customer Service Centre या अधिकृत रिटेलर के पास जाना होगा। मौजूदा BSNL ग्राहक इस ऑफर का फायदा नहीं उठा सकते।
  • पुराने तरीके छोड़ें, इस दिवाली AI से बनाएं अपने कस्टम Greetings और Posters, कॉपी करें ये 5 Prompts
    दिवाली पर दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं भेजने के लिए इस बार AI की मदद ले सकते हैं। ChatGPT जैसे AI टूल्स से अपनी फोटो, नाम और पसंद के डिजाइन वाला Custom Greeting Card और Poster तैयार किया जा सकता है। इसके लिए Graphic Designing सीखने या किसी महंगे Software की जरूरत नहीं है। इस How To में Traditional Diwali Greeting, फैमिली फोटो वाला कार्ड, Custom Poster और Invitation Card बनाने का तरीका बताया गया है। साथ ही Hindi और English में Ready-to-Copy Prompts भी दिए गए हैं, जिनकी मदद से कुछ ही मिनटों में अपने पसंद के डिजाइन तैयार कर सकते हैं।
  • SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों का डाटा ऑनलाइन डार्क वेब पर लीक हो गया है। बैंक ने खुद एक साइबर अटैक की घटना के बारे में बताया कि 16 अक्टूबर को थ्रेट इंटेलिजेंस सर्विस प्रोवाइडर डिफेंस साइबर एजेंसी और इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-in) से लीक को लेकर अलर्ट मिले थे। बैंक ने तुरंत अपने साइबर इंसिडेंट रिस्पॉन्स और रोकथाम प्रोटोकॉल को एक्टिव कर दिया।
  • Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
    Noise ने भारत में Master Buds Open नाम से नए Open-Ear Earbuds लॉन्च किए हैं। ये कंपनी के पहले Open-Ear ईयरबड्स हैं और इनमें Sound by Bose Technology का इस्तेमाल किया गया है। ईयरबड्स में 10.8mm Custom Dynamic Driver, Dynamic EQ और छह साउंड प्रीसेट दिए गए हैं। कॉलिंग के लिए 4-Mic ENC DNN सिस्टम मिलता है, जबकि कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4 और Dual Connectivity दी गई है। चार्जिंग केस के साथ 28 घंटे तक प्लेबैक का दावा है। ईयरबड्स IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं। Noise Master Buds Open की कीमत ₹7,999 है और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।
  • UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
    हाल ही में यह घोषणा की गई थी कि 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक का चुनिंदा UPI ट्रांजैक्शंस पर 0.4 प्रतिशत का MDR लगाया जाएगा। RBI के गवर्नर, Sanjay Malhotra ने मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग के बाद कहा, "MDR लगाने का फैसला लिया जा चुका है। हमें इससे वॉल्यूम में किसी गिरावट की आशंका नहीं है। मुझे नहीं लगता कि मामूली फीस का UPI ट्रांजैक्शंस की वॉल्यूम पर असर नहीं पड़ेगा।"
  • UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
    NPCI का मानना है कि लगभग 10 प्रतिशत मर्चेंट्स के UPI पर MDR का भार कस्टमर्स पर डालने का रिस्क है। लगभग 75 प्रतिशत मर्चेंट्स को 2,000 रुपये से अधिक की ट्रांजैक्शंस नहीं मिलती, जबकि लगभग 10 प्रतिशत क्रेडिट कार्ड से पेमेंट नहीं लेते। इस वजह से चार्जेज को लेकर मुश्किल स्थिति हो सकती है और इसका असर कस्टमर्स पर पड़ सकता है।
  • ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
    UPI पेमेंट को लेकर नया नियम 15 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। NPCI के नए ढांचे के तहत ₹2,000 से ज्यादा के Person-to-Merchant (P2M) UPI पेमेंट पर 0.4% Merchant Discount Rate (MDR) लगाया जाएगा। हालांकि, यह ग्राहक से लिया जाने वाला ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं है। MDR मर्चेंट की तरफ से पेमेंट सिस्टम में दिया जाएगा और ₹75,000 या उससे ज्यादा के पेमेंट पर इसकी अधिकतम सीमा ₹300 होगी। ₹2,000 तक के P2M पेमेंट और सभी Person-to-Person (P2P) UPI पेमेंट फ्री रहेंगे। NPCI के मुताबिक करीब 96% P2M ट्रांजैक्शन इस बदलाव से प्रभावित नहीं होंगे।
  • Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
    Ganesh Chaturthi के मौके पर WhatsApp से दोस्तों और परिवार वालों को खास अंदाज में शुभकामनाएं भेज सकते हैं। इसके लिए WhatsApp में मौजूद स्टिकर फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर उपलब्ध स्टिकर पैक्स डाउनलोड करके उन्हें किसी भी चैट में भेज कर सकते हैं। इसके अलावा WhatsApp में Gallery की फोटो से Custom Sticker बनाने का ऑप्शन भी मिलता है। कुछ यूजर्स के लिए AI की मदद से स्टिकर्स बनाने का फीचर भी मिलता है। इसमें Description लिखकर अपनी पसंद का Sticker तैयार किया जा सकता है। इस आर्टिकल में WhatsApp पर Ganpati Stickers डाउनलोड करने, भेजने और बनाने का आसान तरीका बताया गया है।
  • OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
    OnePlus 16 लॉन्च से पहले अपने फीचर्स को लेकर खूब चर्चा बटौर रहा है। फोन के डिस्प्ले को लेकर खुलासा हुआ है कि यह Samsung पैनल को भी टक्कर दे सकता है। फोन में कस्टम डिस्प्ले पैनल आने की बात सामने आई है। यह नए मैटिरियल से बना बताया गया है जो पिछले मॉडल्स के मुकाबले पावर की खपत बहुत कम करेगा।
  • देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
    कस्टमर्स के स्मार्टफोन या मर्चेंट के PoS टर्मिनल पर इंटरनेट कनेक्शन के बिना पेमेंट्स की सुविधा जल्द शुरू हो सकती है। NPCI इसके लिए कम्पैटिबल PoS टर्मिनल्स को सर्टिफाइ करना शुरू करेगी। UPI ट्रांजैक्शंस के लिए ऑफलाइन फीचर NFC टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा। इससे यूजर्स अपने NFC-एनेबल्ड स्मार्टफोन को इस फीचर के लिए सपोर्ट वाले टर्मिनल्स पर टैप कर ऑफलाइन UPI पेमेंट्स कर सकेंगे।
  • सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
    सरकार ने लोकल मैन्युफैक्चर्स को बढ़ावा देने और पार्ट्स इंपोर्ट को किफायती बनाने के लिए बेसिक कस्टम ड्यूटी को हटाया है। स्मार्टफोन, लैपटॉप, वियरेबल्स जैसे कि स्मार्टवॉच और स्मार्टबैंड और स्मार्ट टीवी बनाने में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) हटने से ये डिवाइसेज सस्ते हो सकते हैं। बेसिक कस्टम ड्यूटी में मिलने वाली छूट मार्च, 2028 तक लागू रहेगी।
  • घर बैठे डाउनलोड होगी LIC पॉलिसी की सभी डिटेल्स, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
    LIC पॉलिसीधारक अपनी पॉलिसी की जानकारी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले LIC Customer Portal पर लॉगिन करना होगा। अगर पॉलिसी अकाउंट में लिंक नहीं है, तो उसे पहले जोड़ना पड़ेगा। इसके बाद संबंधित पॉलिसी चुनकर पॉलिसी स्टेटस, प्रीमियम भुगतान रिकॉर्ड, बोनस, मैच्योरिटी डिटेल्स और अन्य जानकारी देखी जा सकती है। जरूरत पड़ने पर स्टेटमेंट या पॉलिसी डिटेल्स को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड भी किया जा सकता है। यह सुविधा LIC Digital App पर भी उपलब्ध है, जिससे मोबाइल से ही पॉलिसी से जुड़ी जानकारी एक्सेस की जा सकती है।
  • एक ही अकाउंट में अपनी सभी LIC पॉलिसी कैसे जोड़ें? जानिए पूरा तरीका
    LIC अपने ग्राहकों को एक ही ऑनलाइन अकाउंट में कई पॉलिसियां जोड़ने की सुविधा देता है। एक बार पॉलिसियां लिंक हो जाने के बाद यूजर्स प्रीमियम भुगतान, पॉलिसी स्टेटस, बोनस, लोन एलिजिबिलिटी और अन्य जानकारियां एक ही डैशबोर्ड से देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले LIC Customer Portal पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद Enroll Policies या Add Policy विकल्प में जाकर पॉलिसी नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। अगर यूजर के नाम पर एक से ज्यादा पॉलिसियां हैं, तो सभी को इसी प्रक्रिया के जरिए लिंक किया जा सकता है। कुछ मामलों में परिवार की पॉलिसियां भी जोड़ी जा सकती हैं।
  • Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
    Apple WWDC 2026 में कंपनी ने अपने सॉफ्टवेयर अपडेट्स का पिटारा खोल दिया है। एपल ने अपने एनुअल वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में अपने नए सॉफ्टवेयर ईकोसिस्टम से पर्दा उठाया है। कंपनी ने Siri में बड़े बदलाव किए हैं। यह अब एक स्टैंडअलोन ऐप की तरह आता है जिसमें एक डार्क थीम वाला चैटबॉट स्टाइल UI दिया गया है। इसी के साथ Apple Intelligence पर कंपनी ने खास फोकस किया है।
  • ChatGPT से हिंदी में बेहतर जवाब चाहिए? इसे अपने हिसाब से ऐसे करें पर्सनलाइज
    ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले कई यूजर्स को अक्सर अपनी जरूरत के मुताबिक जवाब पाने के लिए बार-बार निर्देश देने पड़ते हैं। हालांकि प्लेटफॉर्म में ऐसे कई Personalization फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से इसे अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। Memory, Personality और Custom Instructions जैसे फीचर्स ChatGPT को आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर तरीके से समझने में मदद करते हैं। अगर आप हिंदी में ज्यादा सटीक और उपयोगी जवाब चाहते हैं, तो कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर अपने अनुभव को बेहतर बना सकते हैं। यहां जानिए ChatGPT को पर्सनलाइज करने का आसान तरीका।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »