Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट

आगामी स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। पिछले वर्ष दिसंबर में पेश किए गए Poco C85 5G की यह जगह लेगा। इस स्मार्टफोन के लिए गोल्ड कलर का एक ऑप्शन होगा

Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट

पिछले वर्ष दिसंबर में पेश किए गए Poco C85 5G की यह जगह लेगा

ख़ास बातें
  • भारत में इस स्मार्टफोन को 10 मार्च को लॉन्च किया जाएगा
  • Poco C85x 5G में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है
  • पिछले वर्ष दिसंबर में पेश किए गए Poco C85 5G की यह जगह लेगा
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Poco का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। Poco C85x 5G में डुअल टोन रियर पैनल होगा। इस स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। पिछले वर्ष दिसंबर में पेश किए गए Poco C85 5G की यह जगह लेगा।  

भारत में इस स्मार्टफोन को 10 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Poco C85x 5G के लिए अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन में डुअल-टोन रियर पैनल दिख रहा है। इसमें नीचे बायीं साइड पर Poco की ब्रांडिंग है। Poco C85x 5G में पिल शेप वाले कैमरा आइलैंड में डुअल रियर कैमरा यूनिट दिख रही है। इसमें कैमरा मॉड्यूल के साथ LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। 

कंपनी के मार्केटिंग से जुड़े मैटीरियल से आगामी स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी होने का संकेत मिला है। Poco C85x 5G के लिए गोल्ड कलर का एक ऑप्शन होगा। Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने आगामी स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। Poco C85 5G को 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 8GB + 128 GB के वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले (1,600 x 720 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 810 निट्स के पीक ब्राइटनेस के साथ है। Poco C85 5G में Mediatek Dimensity 6300 चिपसेट और Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.2 पर चलता है। 

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, WiFi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Poco C85 5G की 6,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। भारत में हाल ही में Poco M8 5G की बिक्री शुरू की गई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 दिया गया है।  Poco M8 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »