Lava Bold 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट

पिछले वर्ष अप्रैल में Lava Bold 5G को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया गया है

Lava Bold 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट

इस स्मार्टफोन में फ्लैट फ्रेम दिया गया है

ख़ास बातें
  • Lava Bold 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी
  • ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है
  • इस स्मार्टफोन में बैक पर LED फ्लैश दिया गया है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Lava Bold 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। पिछले वर्ष अप्रैल में Lava Bold 5G को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। 

Lava ने बताया है कि भारत में नए स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन का टीजर भी दिया है। इसमें रेक्टैंगुलर कैमरा आइलैंड में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट फ्रेम दिया गया है। इसमें दायीं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं। इस स्मार्टफोन में बैक पर LED फ्लैश दिया गया है। Lava Bold 5G के स्पेसिफिकेशंस और प्राइसिंग के बारे में अगले कुछ सप्ताह में जानकारी मिल सकती है।  

पिछले वर्ष पेश किए गए Lava Bold 5G में 6.67 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Lava Bold 5G के रियर में 64 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

पिछले वर्ष सितंबर में Lava Yuva Smart 2 को भी लॉन्च किया गया था। इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Unisoc चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 10 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Lava Yuva Smart 2 में 6.75 इंच टचस्क्रीन HD+ रिजॉल्यूशन और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है।  यह Android 15 Go Edition पर चलता है। इसमें ऑक्टाकोर Unisoc 9863a चिपसेट है। इस स्मार्टफोन में 3 GB का RAM है और इसके RAM को वर्चुअल तरीके से 3 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 64 GB की स्टोरेज है। Lava Yuva Smart 2 में स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाली 13 मेगापिक्सल की रियर कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए् साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »