• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी

Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी

इस कंपनी की फैक्टरी बेंगलुरु में है। इस कंपनी मैन्युफैक्चरिंग की वार्षिक कैपेसिटी को लगभग एक लाख यूनिट्स की है। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के कई पार्ट्स की भी मैन्युफैक्चरिंग करती है

Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी

इस कंपनी की फैक्टरी बेंगलुरु में है

ख़ास बातें
  • Oben Electric की Rorr Evo को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है
  • इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए कंपनी को 25,000 से अधिक बुकिंग मिली हैं
  • Oben Electric की फैक्टरी बेंगलुरु में है
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मेकर Oben Electric ने 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग की है। Oben Electric की फैक्टरी बेंगलुरु में है। इस कंपनी मैन्युफैक्चरिंग की वार्षिक कैपेसिटी को लगभग एक लाख यूनिट्स की है। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के कई पार्ट्स की भी मैन्युफैक्चरिंग करती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Oben Electric की Rorr Evo को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए कंपनी को 25,000 से अधिक बुकिंग्स मिली हैं। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग में Rorr Evo की बड़ी हिस्सेदारी है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी भी शुरू हो गई है। Oben Electric के पास 18 राज्यों और 90 से अधिक शहरों में 150 से अधिक शोरूम और सर्विस सेंटर हैं। इस फाइनेंशियल ईयर के अंत तक कंपनी की योजना 200 नए शोरूम खोलने की है। 

Oben Electric की CEO, Madhumita Agrawal ने कहा, "हमने इस विश्वास के साथ शुरुआत की थी कि भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के बिना पूरा नहीं किया जा सकता। Rorr Evo की मजबूत डिमांड से यह विश्वास सही साबित हुआ है। हमारा फोकस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स को अधिक लोगों, अधिक शहरों तक ले जाने और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के मार्केट में ज्यादा हिस्सेदारी हासिल करने पर है।" 

इस कंपनी की एंट्री लेवल की Rorr EZ में 2.6 kWh, 3.4 kWh और 4.4 kWh के बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसका 2.6 kWh के बैटरी पैक वाला बेस वेरिएंट सिंगल चार्ज में लगभग 110 किलोमीटर की रेंज देता है। इसे लगभग 45 मिनटों में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। इसके 3.4 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 140 किलोमीटर की है। इसे चार्ज करने में 1.30 घंटे लगते हैं। Rorr EZ के 4.4 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट  की रेंज लगभग 175 किलोमीटर की है। इसे पूरी तरह चार्ज करने में लगभग दो घंटे लगते हैं। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सभी वेरिएंट्स की टॉप स्पीड लगभग 95 kmph की है। यह केवल 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph तक पहुंच सकती है। Rorr EZ Sigma की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 175 किलोमीटर की है। यह केवल 3.3 सेकेंड्स में 0-40 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसमें 5 इंच का TFT डिस्प्ले नेविगेशन और अन्य फीचर्स के साथ है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »