Ultraviolette को Yali Capital और TDK Ventures सहित कुछ इनवेस्टर्स से लगभग 8.5 करोड़ डॉलर की फंडिंग मिली है। इस फंड का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म्स के डिवेलपमेंट और इंटरनेशनल मार्केट में बिजनेस को बढ़ाने के लिए किया जाएगा
हाल ही में कंपनी ने तमिलनाडु के होसुर में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की घोषणा की थी
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Ultraviolette ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए नई फंडिंग हासिल की है। हाल ही में Ultraviolette ने नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की भी घोषणा की थी। इससे कंपनी की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़कर लगभग पांच लाख यूनिट्स की हो जाएगी। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में बिक्री तेजी से बढ़ी है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Ultraviolette को Yali Capital और TDK Ventures सहित कुछ इनवेस्टर्स से लगभग 8.5 करोड़ डॉलर की फंडिंग मिली है। इस फंड का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म्स के डिवेलपमेंट और इंटरनेशनल मार्केट में बिजनेस को बढ़ाने के लिए किया जाएगा। Ultraviolette की योजना अगले वर्ष अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की है।
हाल ही में Ultraviolette ने तमिलनाडु के होसुर में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की घोषणा की थी। इससे कंपनी की वार्षिक मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़कर लगभग पांच लाख यूनिट्स की हो जाएगी। कंपनी की मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी लगभग 2.5 लाख यूनिट्स की है। Ultraviolette का बिजनेस भारत और कुछ विदेशी मार्केट्स में भी है। Ultraviolette के Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन कॉम्बैट हेलिकॉप्टर से इंस्पायर्ड है। इसमें शार्प लाइंस के साथ एक एप्रन और DRL के साथ ट्विन हेडलैम्प सेटअप दिया गया है। इसकी साइड्स पर लाइंस टेल लैम्प पर समाप्त होती हैं। इसे चार कलर्स - Desert Sand, Sonic Pink, Solar White और Stealth Black में उपलब्ध कराया गया है।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7 इंच की TFT टचस्क्रीन, बिल्ट-इन नेविगेशन और राइड एनालिटिक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 34 लीटर का स्टोरेज स्पेस है। Tesseract में सेफ्टी को बढ़ाने के लिए फ्रंट और रियर में RADAR टेक्नोलॉजी, कोलिजन एवॉइडेंस सिस्टम, लेन चेंज असिस्टेंस और इंटीग्रेटेड डैशकैम दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 260 किलोमीटर की है। इसमें 6 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 20 hp की पावर देती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 2.9 सेकेंड्स में 0 से 80 kmph की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड लगभग 125 kmph की है। पिछले वर्ष सितंबर में Ultraviolette ने भारत में अपनी पहली एडवेंचर टूरर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल X-47 को लॉन्च किया था। यह कंपनी के स्पोर्टी F77 Mach 2 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?