• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Maruti Suzuki का इलेक्ट्रिक कार मार्केट में पहला स्थान हासिल करने का टारगेट

Maruti Suzuki का इलेक्ट्रिक कार मार्केट में पहला स्थान हासिल करने का टारगेट

कंपनी की e Vitara की मैन्युफैक्चरिंग विशेषतौर पर बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए डिजाइन किए गए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर की जाएगी

Maruti Suzuki का इलेक्ट्रिक कार मार्केट में पहला स्थान हासिल करने का टारगेट

देश में व्हीकल्स की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से कम की है

ख़ास बातें
  • कंपनी की e Vitara की गुजरात की फैक्टरी में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी
  • इस इलेक्ट्रिक SUV का जापान सहित कई देशों को एक्सपोर्ट होगा
  • Tata Motors की इस मार्केट में 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार मेकर मारूति सुजुकी ने e Vitara के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के सेगमेंट में एंट्री की है। इस इलेक्ट्रिक SUV को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस सेगमेंट में देरी से बिजनेस शुरू करने के बावजूद कंपनी ने इसमें पहला स्थान हासिल करने का टारगेट रखा है। इस मार्केट में Tata Motors की 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। 

मारूति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Hisashi Takeuchi ने बताया कि कंपनी का टारगेट अगले एक वर्ष में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में पहला स्थान हासिल करने का है। उन्होंने कहा, "मैं सेल्स के आंकड़े का अनुमान नहीं दे सकता लेकिन यह बता सकता हूं कि EV की मैनयुफैक्चरिंग में हमारा एक वर्ष के अंदर पहला स्थान हासिल करने का टारगेट है।" कंपनी की e Vitara की गुजरात की फैक्टरी में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। इसका जापान सहित कई देशों को एक्सपोर्ट होगा। 

कंपनी जल्द ही e Vitara के प्राइस और बुकिंग की तिथि की जानकारी देगी। मारूति सुजुकी की योजना आगामी वर्षों में अपने पोर्टफोलियो में छह EV मॉडल्स को शामिल करने की है। e Vitara की मैन्युफैक्चरिंग विशेषतौर पर बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए डिजाइन किए गए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर की जाएगी। इसमें फ्रंट और रियर पर दो अलग इलेक्ट्रिक एक्सेल दिए गए हैं। eVitara में खराब रास्तों पर ड्राइविंग के लिए ट्रेल मोड है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी वेरिएंट हैं। eVitara में सिंगल-स्पीड ड्राइव ट्रांसमिशन दिया गया है। इसकी रेंज 500 किलोमीटर से कुछ अधिक की है। देश में व्हीकल्स की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से कम की है। अमेरिका और चीन के बाद दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट है। इसके बावजूद देश में EV की संख्या कम है। हालांकि, EV की इंटरनेशनल सेल्स में कमी का ट्रेंड भारत में नहीं दिख रहा है। पिछले वर्ष जनवरी से नवंबर के बीच देश में EV की सेल्स में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। EV को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से भी उपाय किए जा रहे हैं। चीन की BYD जैसी बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स कंपनियों की देश में पहले से मौजूदगी है। ये कंपनियां नए मॉडल्स के साथ अपना मार्केट शेयर बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  5. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  7. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  8. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  10. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »