दुनिया के लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म में से एक इंस्टाग्राम यूजर्स को लगातार अपडेट रखने के लिए नए फीचर लेकर आता रहता है।
Photo Credit: Pexels/Viralyft
Instagram Reel
दुनिया के लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म में से एक इंस्टाग्राम यूजर्स को लगातार अपडेट रखने के लिए नए फीचर लेकर आता रहता है। हाल ही में Instagram ने एक नया फीचर पेश कर दिया जो कि यूजर्स को सिंगल टैप पर रील्स को रोकने की सुविधा प्रदान करता है। यह फीचर पहले मौजूद प्रेस-एंड-होल्ड जेस्चर की जगह लेगा जो क्लिप को रोकने के लिए जरूरी था। इस फीचर के जरिए प्लेटफॉर्म में एक कमी को दूर करना है। टैप-टू-पॉज फीचर की कुछ समय से टेस्टिंग चल रहा थी। कुछ यूजर्स को रोलआउट से पहले ही इस फीचर अर्ली एक्सेस भी मिला था। यहां हम आपको रील्स पर टैप टू पॉज फीचर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
यूजर्स अब इंस्टाग्राम रील पर एक बार टैप करके प्लेबैक को रोक सकते हैं और फिर से टैप करके उसे फिर से शुरू कर सकते हैं। पहले रील को रोकने के लिए यूजर्स को स्क्रीन को दबाकर रखना पड़ता था, जो कि कुछ खास आरामदायक नहीं था। कैप्शन पढ़ने या वीडियो में जानकारी पर फोकस करते हुए यह काफी दिक्कत करता था। इंस्टाग्राम के क्रिएटर्स चैनल द्वारा थ्रेड्स पर पोस्ट में इस फीचर के रोलआउट की जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल, कनेक्ट होने के ज्यादा तरीके और कंटेंट का मजा लेने के लिए ज्यादा समय प्रदान करना है। टेक दिग्गज के अनुसार, रील पॉज होने पर यूजर्स को म्यूट का ऑप्शन नजर आएगा। इंस्टाग्राम ने बताया कि इस फीचर से व्यूअर्स वीडियो के जरूरी पलों को मिस नहीं करेंगे। इंस्टाग्राम हेड एडम मोसेरी ने इस अपडेट के बारे में एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी।
यह फीचर अभी एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के लिए उपलब्ध हो रहा है। हालांकि, इस फीचर की उपलब्धता रीजन और अकाउंट के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। आपको बता दें कि आधिकारिक लॉन्च से पहले कुछ समय के लिए कुछ चुनिंदा यूजर्स पर टैप-टू-पॉज फंक्शन की टेस्टिंग की गई थी। हाल ही में, इंस्टाग्राम ने रील्स के लिए AI बेस्ड वॉइस इफेक्ट पेश किए, जिनमें कई फील्टर उपलब्ध हैं जिनके जरिए क्रिएटर अपने वीडियो में ऑडियो को मोडिफाई कर सकते हैं। चैट विंडो में 8 प्रकार के वॉइस इफेक्ट्स जैसे कि चिपमंक, डेमन, एलियन, रोबोट, अंडरवाटर, स्टेडियम, वॉबल और फिशबॉल शामिल हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?