• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Lyne ने Rs 449 से शुरू होने वाले ईयरबड्स CoolPods 11 Pro , नेकबैंड किए लॉन्च, 60 घंटे तक बैटरी!

Lyne ने Rs 449 से शुरू होने वाले ईयरबड्स CoolPods 11 Pro , नेकबैंड किए लॉन्च, 60 घंटे तक बैटरी!

CoolPods 11 Pro TWS ईयरबड्स में 60 घंटे तक का बैकअप होने की बात कही गई है।

Lyne ने Rs 449 से शुरू होने वाले ईयरबड्स CoolPods 11 Pro , नेकबैंड किए लॉन्च, 60 घंटे तक बैटरी!

Photo Credit: Lyne

Lyne ने अपने नए ईयरबड्स CoolPods 11 Pro और नेकबैंड Rover 14 Pro को लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • CoolPods 11 Pro में 60 घंटे का बैकअप दिया गया है।
  • चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट मिल जाता है।
  • वायरलैस नेकबैंड में कंपनी ने ENC फीचर दिया है।
विज्ञापन

Lyne ने अपने नए ईयरबड्स CoolPods 11 Pro और नेकबैंड Rover 14 Pro को लॉन्च किया है। दोनों ही वियरेबल्स को कंपनी ने अफॉर्डेबल प्राइस में पेश किया है। CoolPods 11 Pro TWS ईयरबड्स में 60 घंटे तक का बैकअप होने की बात कही गई है। इनमें Bluetooth 5.4 की कनेक्टिविटी मिलती है। वहीं, Rover 14 Pro को वायरलैस नेकबैंड के तौर पर पेश किया गया है जो 50 घंटे के बैकअप के साथ आते हैं। इनमें ENC फीचर भी मिलता है। दोनों ही वियरेबल्स 500 रुपये से कम में पेश किए गए हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Lyne CoolPods 11 Pro TWS Earbuds

Lyne CoolPods 11 Pro कंपनी के ट्रू वायरलैस ईयरबड्स हैं जो तीन कलर वेरिएंट्स में आते हैं। इन्हें ब्लू, ग्रीन और ब्लैक कलर में पेश किया गया है। इनकी कीमत 599 रुपये है। इनमें ENC फीचर मिलता है जो कॉलिंग के दौरान बाहर के शोर को प्रभावी रूप से कम करता है। इनमें Bluetooth 5.4 की कनेक्टिविटी दी गई है। ये लो-लेटेंसी को सपोर्ट करते हैं। इनमें Clarity Mode भी आता है। 

CoolPods 11 Pro में 60 घंटे का बैकअप दिया गया है। यह चार्जिंग केस को मिलाकर है। चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट मिल जाता है। इसमें टच सेंसिटिव फंक्शन है। अतिरिक्त फीचर्स में कैमरा ट्रिगर और वॉइस चेंज फीचर भी मिल जाता है। 

Lyne Rover 14 Pro Wireless Neckband

Rover 14 Pro वायरलैस नेकबैंड में कंपनी ने ENC फीचर दिया है। ये फ्लेक्सिबल डिजाइन के साथ आते हैं। ये मेग्नेटिक ईयरबड्स के साथ आते हैं और एक दूसरे से अलग होते ही ऑन हो जाते हैं, जबकि साथ मिलते ही ऑफ हो जाते हैं। इनमें 50 घंटे तक का बैकअप होने का दावा कंपनी ने किया है। 

चार्जिंग के लिए नेकबैंड में टाइप-सी पोर्ट है और फास्ट चार्जिंग फीचर भी है। इनमें एक एलईडी इंडिकेटर भी है। इनमें कार्बन-फाइबर स्टाइल फिनिश आती है। इनकी कीमत 449 रुपये है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। ये ब्लू, ऑलिव और ब्लैक कलर में खरीदे जा सकते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »