• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक में मिलेगा थ्री स्पोक स्टीयरिंग व्हील, गियर सेलेक्टर

Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक में मिलेगा थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, गियर सेलेक्टर

क्रेटा इलेक्ट्रिक में पैसेंजर्स की सेफ्टी पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमे एडवांस्ड हाई स्ट्रेन्थ स्टील (AHSS) और हाई स्ट्रेन्थ स्टील (HSS) इस्तेमाल हुआ है

Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक में मिलेगा थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, गियर सेलेक्टर

इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए बुकिंग कंपनी की डीलरशिप्स पर 25,000 रुपये में कराई जा सकती है

ख़ास बातें
  • क्रेटा इलेक्ट्रिक में पैसेंजर्स की सेफ्टी पर विशेष ध्यान दिया गया है
  • इसमें स्टीयरिंग कॉलम के दायीं ओर गियर सेलेक्टर दिया जाएगा
  • कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइस की जानकारी नहीं दी है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai की Creta Electric को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इसका डिजाइन इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) पर चलने वाली क्रेटा के लगभग समान है। हालांकि, इस इलेक्ट्रिक SUV के केबिन में कुछ बदलाव किए गए हैं। 

अगले सप्ताह होने वाले Bharat Mobility Global Expo में क्रेटा इलेक्ट्रिक को लॉन्च किया जाएगा। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ह्यंडई ने इसके केबिन में कुछ बदलाव किए हैं। क्रेटा इलेक्ट्रिक में थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील होगा। इसमें स्टीयरिंग कॉलम के दायीं ओर गियर सेलेक्टर दिया जाएगा। इसका कारण क्रेटा इलेक्ट्रिक में शिफ्ट-बाय-वायर सिस्टम का होना है जो गियर शिफ्ट और ट्रांसमिशन के बीच मैकेनिकल लिंकेज के बजाय इलेक्ट्रॉनिक कनेक्शंस का इस्तेमाल करता है। इसमें डुअल स्क्रीन इंफोटेनमेंट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा। इसमें Android Auto और Apple CarPlay के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी मिलेगी। 

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइस की जानकारी नहीं दी है। इसका शुरुआती प्राइस लगभग 16 लाख रुपये होना का अनुमान है। क्रेटा इलेक्ट्रिक में पैसेंजर्स की सेफ्टी पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमे एडवांस्ड हाई स्ट्रेन्थ स्टील (AHSS) और हाई स्ट्रेन्थ स्टील (HSS) इस्तेमाल हुआ है। इस वजह से क्रेटा इलेक्ट्रिक का फ्रेम काफी मजबूत है और यह ड्राइविंग का सुरक्षित एक्सपीरिएंस देगा। इसमें छह एयरबैग, ISOFIX, डिस्क ब्रेक्स, सराउंड व्यू मॉनिटर, रेन सेंसिंग वाइपर्स जैसे कई सेफ्टी फीचर्स हैं। इसके साथ ही क्रेटा इलेक्ट्रिक में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) लेवल 2 भी मिलेगा। 

इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए बुकिंग ह्युंडई की डीलरशिप्स पर 25,000 रुपये में कराई जा सकती है। इसका मुकाबला Tata Motors की Curvv EV, MG Motor की ZS EV, Mahindra & Mahindra की BE 6 और Maruti Suzuki की आगामी e Vitara से होगा। यह फाइव सीटर इलेक्ट्रिक SUV चार वेरिएंट्स - Executive, Smart, Premium और Excellence में उपलब्ध होगी। इसे आठ मोनोटोन और दो डुअल-टोन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए 51.4 kWh और 42 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प होंगे। कंपनी ने बताया है कि इसके 51.4 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 473 किलोमीटर की है। इसका 42 kWh का बैटरी पैक लगभग 390 किलोमीटर की रेंज देगा। इस इलेक्ट्रिक SUV को DC चार्जिंग के इस्तेमाल से केवल 58 मिनटों में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »