OnePlus ने भारतीय बाजार में OnePlus Nord Buds 4 Pro को लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus Nord Buds 4 Pro में 12 मिमी टाइटेनियम-कोटेड डायनेमिक ड्राइवर हैं।
OnePlus ने भारतीय बाजार में OnePlus Nord Buds 4 Pro को लॉन्च कर दिया है। Nord Buds 4 Pro में 12 मिमी टाइटेनियम-कोटेड डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। इन ईयरबड्स में 62mAh की बैटरी और केस में 530mAh की बैटरी दी गई है। ईयरबड्स 55dB तक एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) के साथ ट्रांसपेरेंट मोड से लैस हैं। यहां हम आपको OnePlus Nord Buds 4 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
OnePlus Nord Buds 4 Pro की कीमत 3,999 रुपये है। ऑफर के तहत सीमित समय के लिए 3,799 रुपये में मिलेंगे। इनकी बिक्री 23 मार्च को दोपहर 12 बजे से वनप्लस इंडिया की वेबसाइट, वनप्लस स्टोर ऐप, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स, ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा के जरिए शुरू होगी। ये इयरफोन रेडिएंट ग्रे और रेवेन ब्लैक कलर में उपलब्ध हैं।
OnePlus Nord Buds 4 Pro में 12 मिमी टाइटेनियम-कोटेड डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। ईयरबड्स 55dB तक एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) के साथ ट्रांसपेरेंट मोड से लैस हैं। क्लियर कॉल के लिए 6 माइक्रोफोन और AI कॉल नॉइज कैंसलेशन मिलता है। ट्रैक बदलने, वॉयस एसिस्टेंट, प्ले/पॉज के लिए टच कंट्रोल और वॉल्यूम के लिए स्लाइड कंट्रोल मिलता है। पानी और पसीने से बचाव के लिए IP55 रेटिंग दी गई है। AI एसिस्टेंट को ईयरबड को टैप करके एक्टिव किया जा सकता है, जिससे अलार्म, रिमाइंडर, वेदर और AI प्रॉम्प्ट आदि के लिए हैंड्स-फ्री सपोर्ट मिलता है। एआई ट्रांसलेट के जरिए चुनिंदा वनप्लस फोन के साथ उपयोग करने पर रियल टाइम ट्रांसलेशन मिलता है।
इन ईयरबड्स में 62mAh की बैटरी है और केस में 530mAh की बैटरी है। LHDC ANC ऑन होने पर बैटरी 7 घंटे तक और 26 घंटे तक केस के साथ चलती है। वहीं AAC ANC बंद होने पर 13 घंटे और केस के साथ 54 घंटे तक चलती है। फास्ट चार्जिंग के जरिए 10 मिनट में 13 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक मिलता है। डाइमेंशन की बात तो ईयरबड्स की लंबाई 31 मिमी, चौड़ाई 20, मोटाई 17.52 मिमी और वजन 4.4 ग्राम है। वहीं चार्जिंग केस की लंबाई 60 मिमी, चौड़ाई 49.64 मिमी, मोटाई 25.04 मिमी और वजन 43 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.0, LHDC 5.0 SBC और AAC कोडेक शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस