• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Lenovo ने  9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया Legion Y700 Gen 5 गेमिंग टैबलेट, जानें प्राइस, फीचर्स

Lenovo ने  9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया Legion Y700 Gen 5 गेमिंग टैबलेट, जानें प्राइस, फीचर्स

इस टैबलेट में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 17,353 sq mm लिक्विड-कूल्ड वेपर चैंबर दिया गया है

Lenovo ने  9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया Legion Y700 Gen 5 गेमिंग टैबलेट, जानें प्राइस, फीचर्स

Photo Credit: Lenovo

इस टैबलेट की स्टोरेज को TF कार्ड के इस्तेमाल से 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में 8.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 है
  • इस टैबलेट की स्टोरेज को TF कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Lenovo ने Legion Y700 Gen 5 गेमिंग टैबलेट को लॉन्च किया है। इसमें 8.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 है। यह कॉम्पैक्ट और बेहतर परफॉर्मेंस वाले गेमिंग डिवाइस को खोजने वाले यूजर्स के लिए लाया गया है। 

Lenovo Legion Y700 Gen 5 का प्राइस

चीन में लॉन्च किए गए इस टैबलेट के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 3,999 (लगभग 54,000 रुपये ), 16 GB + 512 GB का CNY 4,799 (लगभग 64,800 रुपये) और 24 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 5,999 (लगभग 81,000 रुपये) का है। इस टैबलेट की बिक्री चीन में लेनोवो के ई-स्टोर के जरिए की जा रही है। इसे व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Lenovo Legion Y700 Gen 5 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में 8.8 इंच डिस्प्ले (3,040 x 1,904 पिक्सल्स) 165 Hz के रिफ्रेश रेट, 408 ppi की पिक्सल डेंसिटी, 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 12-बिट कलर डेप्थ के साथ है। इसके डिस्प्ले को लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री व्युइंग के लिए TÜV  Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस टैबलेट की स्टोरेज को TF कार्ड के इस्तेमाल से 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। Lenovo Legion Y700 Gen 5 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए गए हैं। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और डुअल USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस टैबलेट में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 17,353 sq mm लिक्विड-कूल्ड वेपर चैंबर दिया गया है। Lenovo Legion Y700 Gen 5 में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें डुअल हॉरिजॉन्टल सुपर-लीनियर स्पीकर्स Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ हैं। इस टैबलेट में 9,000 mAh की बैटरी 68 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। लेनोवो का दावा है कि यह 18 घंटे से अधिक का वीडियो प्लेबैक और 10 घंटे से अधिक की गेमिंग उपलब्ध करा सकती है। गेमिंग के दौरान हीट को घटाने के लिए यह बैटरी चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »