Elista ने भारतीय बाजार में गर्मियों के मौसम में अपने एयर कूलर रेंज में विस्तार करते हुए Elista Snowstorm Air Cooler लॉन्च किए हैं।
Photo Credit: Elista
Elista Snowstorm Air Cooler
भारत में इस समय गर्मी काफी ज्यादा बढ़ गई है और कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। Elista ने भारतीय बाजार में गर्मियों के मौसम में अपने एयर कूलर रेंज में विस्तार करते हुए Elista Snowstorm Air Cooler लॉन्च किए हैं। ये एयर कूलर 110 लीटर, 80 लीटर, 65 लीटर और 50 लीटर वेरिएंट में आते हैं। इन कूलर में एफिशिएंट मोटर सिस्टम हैं जो पावरफुल कूलिंग बनाए रखते हुए बिजली की खपत को कम करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। यहां हम आपको Elista Snowstorm Air Cooler के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत की बात करें तो Snowstorm 110 डेजर्ट कूलर की कीमत 25,999 रुपये, Snowstorm 90 डेजर्ट कूलर की कीमत 13,999 रुपये, Snowstorm 65 डेजर्ट कूलर की कीमत 12,999 रुपये और Snowstorm 50 पर्सनल कूलर की कीमत 10,999 रुपये है। सभी मॉडल के साथ कंपनी मेन मोटर पर 1 साल की वारंटी देती है। वहीं स्नोस्टॉर्म 50 में सबमर्सिबल पंप पर 18 महीने की वारंटी भी शामिल है। ये एयर कूलर भारत भर के कई इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होंगे।
Elista Snowstorm Air Cooler में Snowstorm 110 डेजर्ट कूलर 110 लीटर कैपेसिटी के साथ आता है और 45 फीट तक हवा फेंक सकता है। वहीं Snowstorm 90 डेजर्ट कूलर की कैपेसिटी 90 लीटर है जो कि 45 फीट तक हवा फेंक सकता है। इसके अलावा Snowstorm 65 डेजर्ट कूलर की कैपेसिटी 65 लीटर है जो कि 45 फीट तक हवा फेंक सकता है। और Snowstorm 50 पर्सनल कूलर की कैपेसिटी 50 लीटर है जो कि 25 फीट तक हवा फेंक सकता है। एलिस्टा स्नोस्टॉर्म सीरीज पावरफुल एयरफ्लो, बड़े वाटर टैंक और दमदार फीचर्स के साथ घरों, ऑफिस और खुले स्थानों पर बेहतर कूलिंग प्रदान करते हैं।
स्नोस्टॉर्म रेंज को कम पावर खपत को देखते हुए डिजाइन किया गया है, जिससे पावरफुल एयरफ्लो के साथ एनर्जी की बचत होती है। इन सभी कूलर्स बेहतर कूलिंग कैपेसिटी के लिए थ्री-साइड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड और दमदार एयर थ्रो वाली पावरफुल मोटर है। इन्वर्टर कम्पैटिबिलिटी के चलते इन कूलर को बिजली न होने पर ही उपयोग कियाजा सकता है। इन कूलर में वाटर लेवल इंडिकेटर, बेहतर एयर सर्कुलेशन के लिए ऑटोमैटिक वर्टिकल लूवर्स, बेहतर कूलिंग के लिए आइस चैंबर और आसान आवाजाही के लिए कैस्टर व्हील्स हैं। इन फीचर्स के चलते इन रोजाना उपयोग करना काफी सुविधाजनक रहता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999