पिछले कुछ वर्षों में कुक की अगुवाई में इस अमेरिकी डिवाइसेज मेकर ने अपना बिजनेस तेजी से बढ़ाया है। दिसंबर तिमाही में एपल ने रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है
पिछले कुछ वर्षों में एपल ने 50 अरब डॉलर से ज्यादा के मेड इन इंडिया iPhones का एक्सपोर्ट किया है
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली Apple के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO), Tim Cook ने अपने जल्द रिटायरमेंट को लेकर अटकलों को समाप्त कर दिया है। पिछले कुछ वर्षों में कुक की अगुवाई में इस अमेरिकी डिवाइसेज मेकर ने अपना बिजनेस तेजी से बढ़ाया है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कुक को जल्द ही कंपनी से रिटायर किया जा सकता है। एपल के फाउंडर Steve Jobs के बाद कमान संभालने वाले कुक ने एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके कंपनी से हटने की रिपोर्ट एक 'अफवाह' है। उन्होंने कहा, "मैं जो गहराई से करता हूं, वह मुझे पसंद है। में लगभग 28 वर्ष पहले एपल से जुड़ा था और तब से मैंने यहां प्रत्येक दिन को पसंद किया है। हमने अच्छा और खराब दौर देखा है लेकिन जिन लोगों के साथ मैं कार्य करता हूं वे बहुत अच्छे हैं। मेरे सर्वश्रेष्ठ को वह सामने लाते हैं और मुझे उम्मीद है कि उनके सर्वश्रेष्ठ को मैं बाहर ला सकता हूं। एपल के बिना मैं जीवन की कल्पना नहीं कर सकता।"
एपल की शुरुआत के 50 वर्ष पूरे होने पर कंपनी के बड़े योगदानों के बारे में पूछने पर कुक ने कहा, "आप जानते हैं कि आप म्यूजिक को नई परिभाषा देने, स्मार्टफोन में बड़ा बदलाव करने और क्रिएटिव आर्ट्स को सामने लाने और वॉच के साथ लोगों की जान बचाने पर फोकस कर सकते हैं।"
भारत में पिछले कुछ वर्षों में एपल के आईफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही देश में कंपनी ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया है। हाल ही में कंपनी की अर्निंग्स कॉल में कुक ने बताया था कि दिसंबर तिमाही में एपल ने रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है। भारत में एपल का रेवेन्यू डबल-डिजिट में बढ़ा है। एपल की योजना तमिलनाडु के चेन्नई में एक कॉरपोरेट ऑफिस खोलने की भी है। भारत में कंपनी ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया है। पिछले कुछ वर्षों में एपल ने 50 अरब डॉलर से ज्यादा के मेड इन इंडिया iPhones का एक्सपोर्ट किया है। देश में एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn और Tata Group की Tata Electronics की फैक्टरियों में iPhones की असेंबलिंग की जाती है। देश में कंपनी के AirPods की मैन्युफैक्चरिंग भी की जा रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!