पिछले कुछ वर्षों से वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 9.27 करोड़ हो गई है। कंपनी के नए टेलीकॉम टावर्स में सोलर पावर का इस्तेमाल किया जा रहा है
हाल ही में कंपनी ने अपनी वॉयस-ओवर-WiFi (VoWiFi) सर्विस को लॉन्च किया था
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को प्राइवेटाइज नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार ने संसद में यह जानकारी दी है। हाल ही में BSNL ने अपना 4G नेटवर्क लॉन्च किया था। इसके लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी की 5G नेटवर्क भी शुरू करने की योजना है।
टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने लोकसभा में बताया कि BSNL को प्राइवेटाइज करने की कोई योजना नहीं है। उनका कहना था, "भारत के लोगों से BSNL जुड़ी है और यह देश के लोगों के लिए है।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी को मजबूत बनाने और इसकी टेलीकॉम क्षमताओं को बढ़ाने पर सरकार फोकस कर रही है। BSNL के 4G नेटवर्क पर सिंधिया ने कहा कि कंपनी के पास दो विकल्प हैं - विदेशी कंपनियों से टेलीकॉम इक्विपमेंट खरीदे जाएं या देश में क्षमताएं विकसित की जाएं।
उन्होंने बताया, "प्रधानमंत्री ने एक बड़ा फैसला लिया और कहा था कि हम केवल सर्विसेज उपलब्ध नहीं कराएंगे। हम इक्विपमेंट की भी मैन्युफैक्चरिंग करेंगे। भारत का 4G स्टैक एक इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर के तौर पर इंटरनेशनल लेवल पर पहुंच गया है।" सिंधिया ने बताया कि BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 9.27 करोड़ हो गई है। कंपनी की 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने की योजना है लेकिन इससे पहले 4G को मजबूत करना होगा।
देश के कई क्षेत्रों में BSNL ने 4G नेटवर्क को शुरू किया है। कंपनी के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर भी अपग्रेड किया जा सकता है। BSNL ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग को भी पूरा किया है। कंपनी की 5G सर्विस को Q-5G कहा जा सकता है। इसमें Q का मतलब Quantum से है। Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क पहले से मौजूद है। BSNL के नए टेलीकॉम टावर्स में सोलर पावर का इस्तेमाल किया जा रहा है। हाल ही में सिंधिया ने कंपनी से अपने कस्टमर्स की संख्या को बढ़ाने के साथ ही मोबाइल सर्विस से मिलने वाले रेवेन्यू में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के लिए कहा था। हाल ही में कंपनी ने अपनी वॉयस-ओवर-WiFi (VoWiFi) सर्विस को लॉन्च किया था। इस सर्विस के इस्तेमाल से सब्सक्राइबर्स WiFi पर वॉयस कॉल्स करने के साथ मैसेज भी भेज सकेंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999