• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi Book Pro 14 लैपटॉप हुआ लॉन्च, टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ गजब के फीचर्स से है लैस, जानें कीमत

Xiaomi Book Pro 14 लैपटॉप हुआ लॉन्च, टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ गजब के फीचर्स से है लैस, जानें कीमत

Xiaomi ने चीनी बाजार में आज अपना नया लैपटॉप Xiaomi Book Pro 14 लॉन्च कर दिया है।

Xiaomi Book Pro 14 लैपटॉप हुआ लॉन्च, टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ गजब के फीचर्स से है लैस, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Book Pro 14 में 14.6 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Book Pro 14 विंडोज 11 होम के साथ आता है।
  • Xiaomi Book Pro 14 में 14.6 इंच की OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले है।
  • Xiaomi Book Pro 14 में Intel Core Ultra X7 358H प्रोसेसर है।
विज्ञापन

Xiaomi ने चीनी बाजार में आज अपना नया लैपटॉप Xiaomi Book Pro 14 लॉन्च कर दिया है। शाओमी के इस लैपटॉप में 14.6 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। इस लैपटॉप में 72Wh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह लैपटॉप Intel Core Ultra X7 358H प्रोसेसर और Intel Arc B390 GPU से लैस किया गया है। यहां हम आपको Xiaomi Book Pro 14 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi Book Pro 14 Price

Xiaomi Book Pro 14 के Intel Core Ultra 5 325 प्रोसेसर और 24GB RAM वेरिएंट की कीमत CNY 8,499 (लगभग 1,15,000 रुपये) है। वहीं Intel Core Ultra 5 338H प्रोसेसर और 32GB RAM वेरिएंट की कीमत CNY 9,699 (लगभग 1,31,000 रुपये) और Intel Core Ultra X7 358H प्रोसेसर और 32GB RAM वेरिएंट की कीमत CNY 10,499 (लगभग 1,42,000 रुपये) है। यह लैपटॉप एलिगेंट ग्रे, सॉफ्ट फोकस पॉवर, सॉफ्ट मिस्ट ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह नया लैपटॉप चीनी बाजार में 21 मार्च से सुबह 10:00 बजे Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Xiaomi Book Pro 14 Features & Specifications

Xiaomi Book Pro 14 में 14.6 इंच की OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3120x2080 पिक्सल, 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 258 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी है। डिस्प्ले लो ब्लू लाइट के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन से लैस है। Xiaomi का यह नया लैपटॉप थर्ड जेन के Intel Core Ultra X7 358H प्रोसेसर और Intel Arc B390 GPU से लैस किया गया है। इस प्रोसेसर में 16 कोर का CPU है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 4.8GHz है। इसके अलावा Book Pro 14 में 32GB तक LPDDR5x RAM और 1TB SSD इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम के साथ आता है।

इस लैपटॉप में 72Wh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह लैपटॉप डॉल्बी एटम्स के साथ 2W ड्यूल स्पीकर सेटअप और ड्यूल माइक्रोफोन यूनिट से लैस है। इस लैपटॉप में 1080p वेबकैम भी दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, थंडरबोल्ट 4,यूएसबी टाइप-A 3.2 जेन 1 पोर्ट, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, एचडीएमआई 2.1 पोर्ट और यूएसबी टाइप सी 3.2 जेन 2 पोर्ट है। डाइमेंशन की बात करें तो Book Pro 14 की लंबाई 316.77 मिमी, चौड़ाई 225 मिमी, मोटाई 14.95 मिमी और वजन लगभग 2 किलो है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »