इस इलेक्ट्रिक SUV को पिछले वर्ष यूरोप में पेश किया गया था। इस वर्ष की शुरुआत में Bharat Mobility Show में इसे प्रदर्शित किया गया था
इस वर्ष की शुरुआत में Bharat Mobility Show में इसे प्रदर्शित किया गया था
देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki के पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) e-Vitara को दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुजरात के हंसलपुर में कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में e-Vitara की मैन्युफैक्चरिंग का उद्धाटन किया था। उन्होंने मारूति सुजुकी की 'मेक इन इंडिया' अभियान की ब्रांड एम्बैस्डर के तौर पर प्रशंसा भी की थी।
भारत में कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV को दिसंबर में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, मारूति सुजुकी ने e-Vitara का एक्सपोर्ट शुरू कर दिया है। अगस्त के अंत में कंपनी ने e-Vitara की 2,900 से अधिक यूनिट्स को गुजरात के पीपावाव पोर्ट से 12 यूरोपीय देशों को भेजा था। मारूति सुजुकी ने इसका जर्मनी, ब्रिटेन, नॉर्वे, फ्रांस, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन, हंगरी, आइसलैंड, ऑस्ट्रिया और बेल्जियम को एक्सपोर्ट किया है।
इस इलेक्ट्रिक SUV को पिछले वर्ष यूरोप में पेश किया गया था। इस वर्ष की शुरुआत में Bharat Mobility Show में इसे प्रदर्शित किया गया था। इसकी मैन्युफैक्चरिंग विशेषतौर पर बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए डिजाइन किए गए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर हो रही है। e-Vitara के डिजाइन में थ्री-प्वाइंट मैट्रिक LED डेटाइम रनिंग लाइट को हेडलाइट में इंटीग्रेट किया गया है। इसमें हेडलाइट के सेंटर में पिआनो ब्लैक एसेंट्स भी इसे अलग लुक देते हैं। इसमें डुअल-टोन इंटीरियर डैशबोर्ड पर स्क्वेयर्ड-ऑफ एलिमेंट्स के साथ है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प मिलेंगे। इसका 49 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 142 bhp की अधिकतम पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है, जबकि 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 172 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क उपलब्ध कराएगा।
e-Vitara को Euro NCAP टेस्ट में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसे एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 77 प्रतिशत और चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 85 प्रतिशत का सेफ्टी स्कोर मिला है। Euro NCAP में e-Vitara के 61 kWh के GLX, LHD वेरिएंट्स की टेस्टिंग की गई है। इस इलेक्ट्रिक SUV में सिंगल-स्पीड ड्राइव ट्रांसमिशन दिया गया है। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। पिछले कुछ वर्षों में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने इस सेगमेंट में अपने मॉडल लॉन्च किए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी